टेनिस स्टार राफेल नडाल का बड़ा ऐलान, फ्रेंच ओपन में नहीं खेलेंगे, अगले साल संन्यास के संकेत

French Open Rafael Nadal

French Open Rafael Nadal

नई दिल्ली: स्पेनिश टेनिस स्टार राफेल नडाल ने बड़ा ऐलान किया है। नडाल कहा है कि वह इस साल फ्रेंच ओपन में भाग नहीं लेंगे। नडाल को कूल्हे की चोट परेशान कर रही है। 14 फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाले नडाल ने संकेत दिया कि 2024 पेशेवर टेनिस में उनका अंतिम साल हो सकता है।

विज्ञापन

रोलैंड गैरोस में खेलना नामुमकिन

नडाल 18 जनवरी से टेनिस से दूर हैं। 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुष्टि की थी कि वह अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी इस महीने की शुरुआत में मोंटे-कार्लो मास्टर्स और मैड्रिड और रोम में होने वाले क्ले इवेंट्स से बाहर हो गए थे। नडाल ने कहा- चोट ठीक नहीं हुई है। मैंने पिच पर वापस आने के लिए काफी मेहनत की है, लेकिन मेरे लिए रोलैंड गैरोस (फ्रेंच ओपन) में खेलना नामुमकिन है। यह मुश्किल है, लेकिन मेरे शरीर ने फैसला कर लिया है। मैं अगले कुछ महीनों तक नहीं खेलूंगा क्योंकि पिछले कुछ महीनों के नतीजे निचले स्तर के रहे हैं।

विज्ञापन

महामारी के बाद टेनिस का ‘आनंद’ नहीं ले पाए

नडाल ने कहा कि भले ही उन्होंने हाल के कुछ वर्षों में सफलता हासिल की, लेकिन महामारी के बाद टेनिस का ‘आनंद’ नहीं ले पाए। स्पैनियार्ड ने 2024 सीजन में सभी प्रमुख टूर्नामेंटों में खेलने की इच्छा भी जताई, जिसमें जोर देकर कहा गया कि वह अगले साल अपना करियर समाप्त करना चाहते हैं।

पेशेवर टूर पर शायद 2024 आखिरी साल होगा

नडाल ने कहा- मैं लगातार खेलना चाहता हूं, लेकिन मुझे चोटें लगी हैं। इससे काफी मुश्किल हुई है। पिछले कुछ महीनों में मैंने वापसी के लिए काफी मेहनत की है। अब ठीक होने के लिए समय लेना चाहता हूं। मैं वापसी की तारीख नहीं दूंगा। जब मैं मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार हो जाऊंगा, तब वापसी करूंगा। डेविस कप में वापसी करना और 2024 की अच्छी शुरुआत करना हो सकता है, लेकिन पेशेवर टूर पर शायद 2024 मेरा आखिरी साल होगा। मेरा काम कोशिश करना और आनंद लेना है। साथ ही उन सभी टूर्नामेंटों को अलविदा कहना है जो मेरे लिए महत्वपूर्ण रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ