---विज्ञापन---

Rafael Nadal: लाइव मैच में नाक से खून बहने के बाद भी जीते राफेल, तीसरे दौरे में इस दिग्गज से होगा मुकाबला

Rafael Nadal। यूएस ओपन 2022 में दूसरे दौर का मैच खेलते हुए राफेल नडाल चोटिल हो गए। उनकी नाक से खून बहने लगा था। हालांकि चोट लगते ही मेडिकल टीम तुरंत उनके पास पहुंची और नाक की चोट साफ कर तत्काल उपचार किया। इसके बाद नडाल ने मैच को पूरा किया और जीत दर्ज की। […]

---विज्ञापन---

Rafael Nadal। यूएस ओपन 2022 में दूसरे दौर का मैच खेलते हुए राफेल नडाल चोटिल हो गए। उनकी नाक से खून बहने लगा था। हालांकि चोट लगते ही मेडिकल टीम तुरंत उनके पास पहुंची और नाक की चोट साफ कर तत्काल उपचार किया। इसके बाद नडाल ने मैच को पूरा किया और जीत दर्ज की। उन्होंने इटली के फैबियो फोगनिनी को 2-6, 6-4, 6-2, 6-1 से करारी शिकस्त दी।

अभी पढ़ें टॉप 4 के पहले मुकाबले में आज भिड़ेंगे श्रीलंका-अफगानिस्तान, इन 2 टीमों के बीच होगा फाइनल

---विज्ञापन---

नडाल शुक्रवार को साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट यूएस ओपन में अपना दूसरा राउंड का मैच खेल रहे थे। इस मैच में उनका सामना इटली के फैबियो फोगनिनी से था। अच्छी बात ये रही कि जब नडाल को चोट लगी, तब उन्होंने लगभग मैच जीत ही लिया था।

---विज्ञापन---

ऐसे चोटिल हुए राफेल नडाल

दरअसल, मैच के चौथे सेट में जब नडाल 3-0 से आगे चल रहे थे तभी एक शॉट को रिटर्न करते हुए रैकेट उनकी नाक पर जोर से जा लगा। चोट लगते ही नडाल ने रैकेट छोड़ दिया और साइडलाइन की तरफ दौड़ लगाई। फिर जमीन पर बैठे और पीठ के बल लेट गए। इसी दौरान उनकी नाक से खून आ गया था। ये नजारा देख वहां मौजूद हर कोई परेशान रह गया।

अभी पढ़ें SRH से अलग हुए टॉम मूडी, IPL 2023 के लिए टीम ने इस दिग्गज को बनाया हेड कोच

---विज्ञापन---

तीसरे दौरे में रिचर्ज गास्केट से होगा मुकाबला

दूसरे दौर में नडाल जीते चुके हैं। अब तीसरे दौरे में उनका मुकाबला फ्रांस के अनुभवी खिलाड़ी रिचर्ज गास्केट से होगा। आपको बता दें कि नडाल और गास्केट के बीच आज तक कुल 17 मुकाबले खेले जा चुके हैं। हर मैच में नडाल ने ही जीत दर्ज की है। ऐसे में नडाल का पलड़ा ही इस मुकाबले में भारी नजर आ रहा है।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 02, 2022 04:43 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola