Asia Cup 2022: टॉप 4 के पहले मुकाबले में आज भिड़ेंगे श्रीलंका-अफगानिस्तान, इन 2 टीमों के बीच होगा फाइनल
Edited By Bhoopendra Rai

Asia Cup final
Edited By Bhoopendra Rai

Asia Cup final
Asia Cup 2022: यूएई में खेले जा रहे एशिया कप में आज से सुपर-4 स्टेज के मुकाबले शुरू हो रहे हैं। एशिया कप के लीग मैच खत्म हो चुके हैं और अब ट्रॉफी के लिए चार टीमें आपस में भिड़ेंगी। ये चार टीमें भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और श्रीलंका हैं। इस चरण में हर टीम अन्य तीन टीमों से एक-एक मैच खेलेगी।
आज पहला मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान (AFG vs SL) के बीच है। एशिया कप 2022 का ओपनिंग मैच भी इन दोनों टीमों के बीच ही खेला गया था, जहां अफगानिस्तान ने श्रीलंका को एकतरफा शिकस्त दी थी, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आज के मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है।
The stage is set for the first Super 4 match of the DP World #AsiaCup.
Which team are you backing to take the win?Catch all the action LIVE on Disney+ Hotstar and Star Sports. 📺#SLvAFG #ACC #AsiaCup2022 #GetReadyForEpic pic.twitter.com/Wn7S9f5F7g
— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) September 2, 2022
टॉप 4 के लिए टीम इंडिया 4 अगस्त को एक बार फिर पाकिस्तान से भिड़ेगी। अगर ये मैच भी भारत जीत जाता है तो पाकिस्तान के खिलाफ भारत की एशिया कप में लगातार पांचवीं जीत होगी। इसके बाद टीम इंडिया 6 सितंबर को श्रीलंका से मुकाबला खेलेगी।
एशिया कप के लिए सुपर 4 के सभी मैच
3 सितंबर – श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान
4 सितंबर- भारत बनाम पाकिस्तान
6 सितंबर- भारत बनाम श्रीलंका
7 सितंबर- पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान
8 सितंबर – श्रीलंका बनाम पाकिस्तान
11 सितंबर- फाइनल
India and Afghanistan top their respective groups after 2 convincing wins each.
Pakistan and Sri Lanka won their final game of the group stage and move forward to the Super 4 round!#ACC #AsiaCup2022 #GetReadyForEpic pic.twitter.com/r0GTuj4ELI— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) September 2, 2022
टॉप में पहुंचने वाली एशिया कप की चारों टीमें आपस में कुल 6 मुकाबले खेलेंगी। खास बात ये है कि टॉप 4 की सारी टीम एक दूसरे से एक मैच जरूर खेलेंगी। जो दो टीम सुपर 4 के 6 मुकाबले खत्म होने के बाद टॉप पर होंगी। उनके बीच ही 11 सितंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: