हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप से बाहर हो सकती हैं पी.वी. सिंधु, सामने आई ये वजह

विज्ञापन

नई दिल्ली: भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर पी.वी. सिंधु आगामी विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप से बाहर हो सकती हैं। जानकारी के अनुसार, सिंधु बाएं टखने में स्ट्रेस फ्रैक्चर के बाद 28 अगस्त से टोक्यो में होने वाली आगामी विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगी।

शनिवार को सिंधु के पिता पी.वी. रमना ने कहा कि हाल ही में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के क्वार्टर फाइनल के दौरान उन्हें पहली बार चोट लगी थी। उन्होंने कहा, वह गंभीर दर्द के बावजूद सेमीफाइनल में खेलीं और अंत में भारी टखने के साथ स्वर्ण जीतने के लिए आगे बढ़ीं।

 

और पढ़िए – Hasin Jahan: मोहम्मद शमी की पत्नी को ‘इंडिया’ नाम से दिक्कत, पीएम मोदी से की ये अपील

 

शानदार फॉर्म में हैं पी.वी. सिंधु
एक गोल्ड सहित विश्व चैंपियनशिप में पांच पदक जीतने वाली 27 वर्षीय सिंधु पर अब रिकवरी चरण के दौरान कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

विज्ञापन

उनके पिता ने आगे कहा, सिंगापुर ओपन और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने के बाद सिंधु जिस तरह की फॉर्म में हैं, उसे देखते हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप को मिस करना निराशाजनक है, लेकिन ये चीजें हमारे हाथ में नहीं हैं।’ उन्होंने कहा, “सुधार पर अधिक ध्यान दिया जाएगा और हम अक्टूबर के मध्य में डेनमार्क और पेरिस ओपन पर फोकस करेंगे।”

 

और पढ़िए – खिलाड़ियों ने मनाया आजादी का जश्न, हाथ में तिरंगा थामे दिखे कोहली-रोहित और सचिन

विज्ञापन

 

दूसरे खिताब पर नजरें थी
BWF विश्व चैंपियनशिप 2022 की शुरुआत 21 अगस्त से टोक्यो में होगी। वर्ल्ड नंबर 7 सिंधु ने बर्मिंघम में CWG 2022 में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। 2019 में इस प्रतियोगिता को जीतने के बाद अपने दूसरे विश्व खिताब पर नजरें  गड़ाए हुए थी, लेकिन अब उनकी चोट ने भारत को बड़ा झटका दे दिया है।

 

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

 

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola