FIFA World Cup के बीच दुखद खबर, फुटबॉल के दिग्गज पेले की हालत नाजुक, डॉक्टरों ने बंद की कीमोथेरेपी

PELE

PELE

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2022 के बीच बड़ी खबर सामने आई है। फुटबॉल के दिग्गज पेले की हालत नाजुक हो गई है। वह अस्पताल में ‘एंड ऑफ लाइफ केयर’ के लिए चले गए हैं। डॉक्टरों ने उनकी कीमोथेरेपी बंद कर दी है क्योंकि उनके शरीर ने बाउल कैंसर (आंत कैंसर) के खिलाफ लड़ाई में असर दिखाना बंद कर दिया है।

विज्ञापन

पिछले सप्ताह हुए थे भर्ती

ब्राजील में रिपोर्टों में कहा गया है कि 82 वर्षीय फुटबॉल के दिग्गज पिछले सप्ताह अस्पताल में भर्ती हुए थे। उन्हें एंड ऑफ लाइफ केयर वार्ड में ट्रीट किया जा रहा है। उनके पूर्व क्लब सैंटोस, ब्राजील के पूर्व खिलाड़ी रिवाल्डो और फ्रांस के अंतरराष्ट्रीय फारवर्ड किलियन एम्बाप्पे समेत दुनियाभर के प्रशंसक उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। उन्हें मंगलवार को ब्राजील के साओ पाउलो में अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में सामान्य सूजन और हार्ट फेलियर के बाद भर्ती कराया गया था। गुरुवार को एक अपडेट में कहा गया कि अस्पताल में ‘स्थिर’ स्थिति में थे, उनकी बेटी केली ने जोर देकर कहा कि ‘अलार्म का कोई कारण नहीं’ है।

विज्ञापन

विज्ञापन
और पढ़िए- PAK vs ENG: Mohammad Rizwan ने रचा इतिहास…पाकिस्तान के लिए कर दिया ये बड़ा धमाका

तीन बार के विश्व कप विजेता हैं पेले

हालांकि शनिवार को फोल्हा डी साओ पाउलो की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पेले पर पिछले सितंबर से कैंसर के इलाज के लिए चल रहे कीमोथेरेपी उपचार का असर नहीं हो रहा है। पेले का पूरा नाम एडसन अरांतेस डो नैसिमेंटो है उन्हें दुनियाभर के प्रशंसक अब तक के सबसे महान फुटबॉलर के रूप में मानते हैं। वह तीन बार के विश्व कप विजेता हैं। उन्होंने 1958, 1962 और 1970 में ब्राजील के साथ तीन विश्व कप जीते और वहीं के क्लब सैंटोस के लिए 659 आधिकारिक मैचों में 643 गोल किए। उन्होंने अपने देश की राष्ट्रीय टीम के लिए 92 मैचों में 77 बार स्कोर किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ