PAK vs ENG: Mohammad Rizwan ने पाकिस्तान के लिए कर दिया बड़ा धमाका, ठोक डाले इतने हजार रन

Mohammad Rizwan completed five thousand runs in international career

Mohammad Rizwan completed five thousand runs in international career

PAK vs ENG: पाकिस्तान टीम के सलामी बल्लेबाज Mohammad Rizwan ने बड़ा धमाका किया है। उन्होंने पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 हजार रन पूरे कर लिए हैं। Mohammad Rizwan फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ रावलपिंडी में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की दूसरी इनिंग में बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह 42 रन बनाकर खेल रहे हैं।

https://twitter.com/TheRealPCB/status/1599659888740773888?s=20&t=R3-6ecEE1UWc6sYVXZlzxA

दरअसल, इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का पांचवा यानी अंतिम दिन है और पाकिस्तान को यहां से जीत के लिए 174 रन बनाने हैं। क्रीज पर रिजवान के साथ सउद सकील 63 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

https://twitter.com/Cricketracker/status/1599663774767931392?s=20&t=M2-Fyuc-acfHe7D6AtgEEQ

पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

मोहम्मद रिजवान से पहले 27 बल्लेबाज पाकिस्तान के लिए 5 हजार रन बना चुके हैं। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंजाम उल हक के नाम है। उन्होंने 495 मैच में 20541 रन बनाए हैं। उनके बाद यूनिस खान का नाम आता है, जिन्हें पाकिस्तान के लिए कुल 408 मैचों में 17790 रन बनाए हैं।

https://twitter.com/TheRealPCB/status/1598994539095633920?s=20&t=M2-Fyuc-acfHe7D6AtgEEQ

https://twitter.com/grassrootscric/status/1598177298695573505?s=20&t=M2-Fyuc-acfHe7D6AtgEEQ

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ