PAK vs SL: एशिया कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने हैं। इस खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

विज्ञापन

पाकिस्तान को लगे 2 बड़े झटके, 4 ओवर के बाद स्कोर 24/2

विज्ञापन

फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए हैं। पाकिस्तान को जीत के लिए 171 रन बनाने होंगे। श्रीलंका टीम के लिए सबसे ज्यादा रन भानुका राजपक्षे के बल्ले से निकले। उन्होंने 45 गेंद पर 71 रन की अहम पारी खेली।

विज्ञापन

राजपक्षे ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 6 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं टीम के लिए आलराउंडर वानिंदु हसरंगा 36 रन बनाकर आउट हुए। चमिका करुणारत्ने ने नाबाद 14 रनों की पारी खेली। धनंजय डि सिल्वा 28 रन बनाकर आउट हुए थे।

विज्ञापन

हारिस रउफ ने झटके तीन विकेट

पाकिस्तान के लिए हारिस रउफ ने 3 विकेट लिए। साथ ही नसीम शाह, शादाब खान, इफ्तिकार अहमद को एक एक विकेट मिला।

विज्ञापन

श्रीलंका को कुशल मेंडिस के रूप में लगा पहला झटका, नसीम शाह ने पाक को दिलाई पहली सफलता

विज्ञापन

श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ दो बार हासिल की जीत

आपको बता दें कि दोनों टीमें तीन बार एशिया कप फाइनल में एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं। इस दौरान श्रीलंका ने दो बार जीत हासिल की है। 1986 और 2014 में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया था। वहीं पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ वर्ष 2000 में खिताब जीता।

विज्ञापन

विज्ञापन

हेड टु हेड : रिेकॉर्ड में पाकिस्तान भारी

अगर बात टी-20 इंटरनेशनल की करें तो श्रीलंका का पलड़ा भारी आता है। इन दोनों टीमों के बीच अब तक 22 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से पाकिस्तान ने 13 और श्रीलंका ने 9 जीते हैं।

पाकिस्तान की प्लेइंग 11

मोहम्मद रिजवान बाबर आजम, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, आसिफ अली, हारिस रऊफ, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन

विज्ञापन

श्रीलंका की प्लेइंग 11

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (डब्ल्यू), दनुष्का गुणाथिलका, धनंजया डी सिल्वा, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (सी), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, प्रमोद मदुशन, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ