---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs NZ: थॉर बन गए नसीम शाह, मैदान पर दे मारा दन-दनादन हथौड़ा, देखें वीडियो

नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान के तूफानी गेंदबाज नसीम शाह थॉर बने नजर आए। जी हां, नसीम हथौड़ा लेकर मैदान में पहुंचे और क्रीज पर जोरदार वार करने लगे। उन्हें ऐसा करते देख क्रिकेटप्रेमी दंग रह गए। ये नजारा 62वें ओवर बाद देखने को मिला। ब्रेसवेल 25 और […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान के तूफानी गेंदबाज नसीम शाह थॉर बने नजर आए। जी हां, नसीम हथौड़ा लेकर मैदान में पहुंचे और क्रीज पर जोरदार वार करने लगे। उन्हें ऐसा करते देख क्रिकेटप्रेमी दंग रह गए। ये नजारा 62वें ओवर बाद देखने को मिला। ब्रेसवेल 25 और बंडल 44 रन बनाकर खेल रहे थे। न्यूजीलैंड ने इस वक्त 230 रनों की लीड ले ली थी।

दे-दनादन हथौड़े से किए वार

नसीम 10 ओवर फेंक चुके थे। जैसे ही वह अपना अगला ओवर डालने आए, उससे पहले ही वह हथौड़ा हाथ में लिए दिखे। अगला ओवर डालने से पहले नसीम ने विकेट के पास जोर-जोर से हथौड़ा मारना शुरू कर दिया। वह काफी देर तक हथौड़े से वार करते रहे। उनके पास कप्तान बाबर आजम समेत अंपायर भी खड़े थे। नसीम धूल उड़ाते रहे और हथौड़ा मारते रहे। कुछ देर बाद उन्होंने हथौड़ा मारना बंद कर दिया। फिर क्रू मेंबर उसे लेकर बाहर चले गए। इसके बाद ही नसीम अपना अगला ओवर फेंक सके।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –IND vs SL: गदर मचाने को तैयार राहुल त्रिपाठी, श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू

---विज्ञापन---

नसीम ने ऐसा क्यों किया?

अब सवाल ये कि नसीम शाह ने क्रीज पर हथौड़े से वार क्यों किया? इसका जवाब है पिच को ठीक किया जाना। चौथे दिन कराची की पिच बल्लेबाज-गेंदबाजों के दौड़ने के बाद थोड़ी खराब हो गई थी। साथ ही खिलाड़ियों के फुटमार्क भी पड़ गए थे। ऐसे में गेंदबाज को परेशानी उठानी पड़ सकती थी। फुट लैंडिंग के कारण बने खुरदरे पैच को समतल करने के लिए हथौड़े से इसे ठीक करने की कोशिश की जाती है। पहले भी कुछ गेंदबाज ऐसा करते देखे गए हैं। ऐसे में नसीम ने खुद जिम्मेदारी उठाकर पिच को ठीक करने का बीड़ा उठाया। ये काम वैसे ग्राउंड्समैन की ओर से किया जाता है।

---विज्ञापन---

पैट कमिंस भी बन गए थे थॉर

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस भी कराची में पाकिस्तान के खिलाफ मार्च में खेले गए मैच में थॉर बन गए थे। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन के दौरान पिच के लैंडिंग एरिया में हथौड़े से मारते हुए देखे गए थे। उन्होंने विकेट के असमान हो जाने के बाद समस्या को अपने दम पर ठीक करने का फैसला किया था।

और पढ़िए IND vs SL Live: श्रीलंका की विस्फोटक शुरुआत, राहुल त्रिपाठी का डेब्यू, हर्षल की जगह अर्शदीप

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 05, 2023 06:35 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola