PAK vs ENG: द हंड्रेड में तूफान मचाकर आया बल्लेबाज पाकिस्तान में फेल, T20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड की बढ़ गई चिंता

pak vs eng dawid malan

pak vs eng

नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर कई टीमें द्विपक्षीय सीरीज खेल रही हैं। जहां एक ओर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला कर रही है, वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान में 7 मैचों की टी 20 सीरीज खेल रही है। पिछले दो मैचों में दोनों टीमें एक-एक जीत के साथ बराबरी पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को इस सीरीज का तीसरा मैच कराची में खेला गया। इस मुकाबले में इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाज डेविड मलान एक बार फिर फेल रहे। तीसरे नंबर पर उतरे मलान 15 गेंदों में 2 चौके लगाकर महज 14 रन ही बना सके। उन्हें उस्मान कादिर ने हैदर अली के हाथों कैच आउट करा पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

विज्ञापन

द हंड्रेड में मचाया गदर 

टी 20 वर्ल्ड कप से पहले मलान की फॉर्म अब इंग्लैंड की चिंता बन गई है। दरअसल, मलान ने पिछले तीन मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ महज 34 रन का स्कोर किया है। दूसरे टी 20 मुकाबले में वह डक पर आउट हो गए थे। जबकि पहले टी 20 में वह महज 20 रन ही बना सके थे।

हालांकि मलान द हंड्रेड टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर आए हैं। उन्होंने द हंड्रेड के 9 मैचों में चार अर्धशतक जमाए थे। 9 मैचों में उन्होंने 53.85 की एवरेज से 377 रन जड़े थे। इसमें 27 चौके और 20 छक्के शामिल रहे। उन्होंने 98 और 88 रन की तूफानी नाबाद पारी भी खेली थी। इंग्लैंड को उम्मीद होगी कि रन मशीन मलान जल्द से जल्द फॉर्म में लौट जाएं।

विज्ञापन

पूर्व नंबर 1 बल्लेबाज हैं डेविड मलान

डेविड मलान टी 20 इंटरनेशनल में दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज रह चुके हैं। वह आईसीसी टी 20 रैंकिंग में काफी समय तक नंबर 1 पर काबिज रहे। हालांकि अब वह पांचवें नंबर पर पहुंच चुके हैं। मलान लेटेस्ट टी 20 रैंकिंंग में 725 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। उनसे आगे अब बाबर आजम, सूर्यकुमार यादव, एडेन मार्करम और मोहम्मद रिजवान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ