PAK vs ENG: 17 साल बाद पाकिस्तान में 'घुसकर' इंग्लैंड ने बाबर की टीम को पीटा, एलेक्स हेल्स ने मचाया कोहराम

PAK vs ENG
विज्ञापन

नई दिल्ली: पाकिस्तान के दौरे पर गई इंग्लैंड की टीम ने शानदार शुरुआत की है। कराची में खेले गए 7 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने 6 विकेट के अंतर से जीता। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने शानदार अर्धशतक जड़ा। इंग्लैंड की टीम 17 साल बाद पाकिस्तान के दौरे पर गई है।

अभी पढ़ें – IND W vs ENG W: कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मचाई तबाही, इंग्लैंड के खिलाफ ठोक डाली सेंचुरी, 11 गेंदों में कूटे 43 रन

विज्ञापन

फिर फ्लॉप हुए बाबर आजम

मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 158 रन बनाए। डेब्यूटेंट ल्यूक वुड ने 3 विकेट लिए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने 46 गेंदों पर 68 रन बनाए। वहीं कप्तान बाबर आजम ने 31 रन की पारी खेली।

एलेक्स हेल्स ने मचाया कोहराम

जवाब में इंग्लैंड ने 4 गेंद पहले 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। एलेक्स हेल्स के बल्ले से आग उगला। उन्होंने 3 साल से भी ज्यादा समय बाद टीम में वापसी की थी और अपने कमबैक मुकाबले में हेल्स ने अर्धशतक जड़ दिया। कराची में वापसी करने से पहले हेल्स ने इंग्लैंड के लिए अपना पिछला मुकाबला 10 मार्च 2019 को खेला था।

विज्ञापन

इंग्लैंड ने आखिरी बार 2005 में पाकिस्तान का दौरा किया था। 2009 में लाहौर में श्रीलंकाई टीम की बस पर इस्लामी आतंकवादियों के हमले के बाद से अंतर्राष्ट्रीय टीमों ने पाकिस्तान का दौरा करने से बड़े पैमाने पर इनकार कर दिया है, जिसमें छह पुलिसकर्मी और दो नागरिक मारे गए थे। इंग्लैंड ने पिछले साल पाकिस्तान दौरे से हट गया, जब न्यूजीलैंड ने सुरक्षा चिंताओं पर देश का अपना दौरा छोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ