---विज्ञापन---

IND W vs ENG W: कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मचाई तबाही, इंग्लैंड के खिलाफ ठोक डाली सेंचुरी, 11 गेंदों में कूटे 43 रन

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच बुधवार को केंटरबरी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तबाही मचा दी। कप्तान ने लाजवाब पारी खेलकर इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार सेंचुरी ठोकी। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरीं हरमनप्रीत ने 100 गेंदों में सेंचुरी पूरी की। इसके बाद उन्होंने […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच बुधवार को केंटरबरी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तबाही मचा दी। कप्तान ने लाजवाब पारी खेलकर इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार सेंचुरी ठोकी। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरीं हरमनप्रीत ने 100 गेंदों में सेंचुरी पूरी की।

इसके बाद उन्होंने ऐसी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की कि इंग्लिश गेंदबाजों के पैरों तले जमीन खिसका दी। हरमनप्रीत ने अगली 11 गेंदों में 43 रन ठोक डाले। उन्होंने 111 गेंदों में ताबड़तोड़ 18 चौके और 4 छक्के ठोक 128 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 143 रन ठोक डाले। उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 333 रन बनाए।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें IND vs AUS: टीम इंडिया को हराकर खुश हुए कप्तान एरोन फिंच, कह डाली बड़ी बात

 

---विज्ञापन---

11 गेंदों में 43 रन 

सेंचुरी पूरी करने के बाद उन्होंने 48 वें ओवर में एक छक्का और एक चौका ठोका। वहीं 49वें ओवर में उन्होंने इंग्लैंड की शीर्ष गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन की बखिया उधेड़ डाली। उन्होंने दूसरी गेंद पर चौका, तीसरी पर छक्का और चौथी पर चौका ठोक डाला। महज छह गेंदों में 25 रन ठोक चुकीं हरमनप्रीत के हौसले बुलंद हो गए। अब बारी थी लास्ट ओवर की। हरमनप्रीत ने 50वें ओवर में फ्रेया कैंप की ऐसी धज्जियां उड़ाईं कि सब देखते ही रह गए।

---विज्ञापन---

https://twitter.com/Suprvelocity/status/1572614626331983873

---विज्ञापन---

दीप्ति शर्मा ने पहली गेंद पर एक रन लेकर हरमनप्रीत को स्ट्राइक दे दी। इसके बाद उन्होंने दूसरी पर छक्का, तीसरी-चौथी और पांचवीं पर चौका ठोक दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया। एक से एक लाजवाब शॉट, कदमों का इस्तेमाल और तूफानी बल्लेबाजी देख दुनिया दंग रह गई। हरमनप्रीत के वनडे करियर की यह पांचवीं सेंचुरी थी। वह वनडे में पहले ही तीन हजार रन पूरे कर चुकी हैं।

अभी पढ़ें कब मैदान पर उतरेंगे जसप्रीत बुमराह? हार्दिक पांड्या ने साफ-साफ बता दिया…

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

स्मृति मंधाना ने बनाया रिकॉर्ड 

स्मृति मंधाना ने 40, यस्तिका भाटिया ने 26 और हरलीन देओल ने 58 रन की शानदार पारी खेली। शेफाली वर्मा 8 रन बनाकर आउट हो गईं। पूजा वस्त्राकर ने 18 और दीप्ति शर्मा ने 15 रन बनाए। अपनी 40 रन की पारी के साथ स्मृति मंधाना ने वनडे करियर में नया मुकाम हासिल किया। वह वनडे में सबसे तेज 3 हजार रन पूरे करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने ये रन 75 पारियों में बनाए।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 21, 2022 09:30 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola