---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

इरफान पठान का धमाका, 15 गेंदों में ठोक डाली फिफ्टी, 9 छक्के कूटे

Irfan Pathan 15 balls fifty LLC 2023: इंडिया कैपिटल्स और भीलवाड़ा किंग्स के बीच रांची में खेले गए मुकाबले में इरफान पठान ने आतिशी पारी खेली।

---विज्ञापन---

Irfan Pathan 15 balls fifty LLC 2023: देश वनडे वर्ल्ड कप के रंग में रंगा हुआ है। रविवार को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले कमेंटेटर और पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान का बड़ा धमाका सामने आया है। पठान ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 के पहले मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से दंग कर दिया।

इंडिया कैपिटल्स और भीलवाड़ा किंग्स के बीच शनिवार को रांची में खेले गए मुकाबले में इरफान पठान ने आतिशी पारी खेली। भीलवाड़ा किंग्स के कप्तान पठान ने 228 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 15 गेंदों में 8 छक्के ठोक फिफ्टी डाले। उन्होंने 1 चौका-9 छक्के ठोक कुल 19 गेंदों में 342.11 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 65 रन जड़कर अपनी टीम को 3 गेंद शेष रहते 3 विकेट से जीत दिला दी।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

https://twitter.com/FollowBhi_Karlo/status/1725939172136145136

इरफान की धमाकेदार पारी पर उनके भाई और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने बधाई दी है। यूसुफ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- मेरे भाई को सलाम। शानदार प्रदर्शन के लिए, 200+ का पीछा करने के लिए नाबाद 65* रनों की पारी खेली। तुम पर गर्व है भाई!

---विज्ञापन---

मैच में विपक्षी टीम की ओर से गौतम गंभीर ने भी शानदार पारी खेली। इंडिया कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए कप्तान गंभीर ने 35 गेंदों में 8 चौके-2 छक्के ठोक 63 रन जड़े। जबकि किर्क एडवर्ड्स ने 31 गेंदों में 59, बेन डंक ने 16 गेंदों में 37 और एश्ले नर्स ने 20 गेंदों में 34 रन ठोक 20 ओवर में स्कोर 228 रन पर पहुंचा दिया।

---विज्ञापन---

पहाड़ से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भीलवाड़ा किंग्स की शुरुआत खराब रही। उसके 2 विकेट 27 रन के अंदर गिर गए, लेकिन इसके बाद सोलोमन मिरे ने 40 गेंदों में 9 चौके-3 छक्के ठोक 70 रन कूट डाले। मिरे के साथ रॉबिन बिष्ट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 रन जड़े। दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद इरफान पठान ने टीम को जिताने की जिम्मेदारी उठाई।

---विज्ञापन---

उन्होंने पहले अपने भाई यूसुफ पठान के साथ साझेदारी जमाई, लेकिन यूसुफ 6 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद क्रिस बार्नवेल ने दूसरे छोर से इरफान का साथ दिया। दोनों बल्लेबाज ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते रहे, लेकिन बार्नवेल के 18वें ओवर में आउट होने के बाद निचले क्रम पर उतरे इकबाल अब्दुल्ला ने 2 गेंदों में 7 रन बनाकर ये मैच जिता दिया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ‘भारत बनेगा विश्व विजेता’! फाइनल मैच पर ऑस्ट्रेलिया से आईं दो बड़ी भविष्यवाणी

First published on: Nov 18, 2023 11:44 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola