---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

LLC 2023: गौतम गंभीर ने मचाया गदर, शाहिद अफरीदी को जमकर कूटा

नई दिल्ली: यूं तो पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर और पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी की राइवलरी से हर कोई वाकिफ है, लेकिन ये दोनों दिग्गज एक बार फिर एक मंच पर आकर खड़े हो गए हैं। लीजेंड्स क्रिकेट लीग (LLC 2023) के तहत ओपिनंग मुकाबले में गौतम गंभीर की कप्तानी वाली टीम इंडिया महाराजाज […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: यूं तो पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर और पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी की राइवलरी से हर कोई वाकिफ है, लेकिन ये दोनों दिग्गज एक बार फिर एक मंच पर आकर खड़े हो गए हैं। लीजेंड्स क्रिकेट लीग (LLC 2023) के तहत ओपिनंग मुकाबले में गौतम गंभीर की कप्तानी वाली टीम इंडिया महाराजाज और शाहिद अफरीदी की टीम एशिया लायंस के बीच जोरदार भिड़ंत हुई।

गंभीर ने खेली आतिशी पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी एशिया लायंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 165 रन जड़े तो लक्ष्य का पीछा करने उतरे गंभीर ने दे दनादन चौके ठोक गदर मचा दिया। गंभीर ने शानदार बल्लेबाजी कर 39 गेंदों में 7 चौके ठोक 52 रन कूट डाले। उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग कर पुराने दिनों की याद दिलाई और शानदार फिफ्टी ठोक दी।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – IND vs AUS: शॉट मारने जा रहे थे Rohit Sharma, अचानक टर्न हो गई कुहनेमन की बॉल, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

लायंस के गेंदबाजों को जमकर कूटा

गंभीर ने इस दौरान शाहिद अफरीदी को जमकर कूटा। उन्होंने अफरीदी के 13वें ओवर में शानदार चौका ठोका। गंभीर ने इससे पहले थिसारा परेरा, तिलकरत्ने दिलशान, इसुरू उडाना, सोहेल तनवीर के ओवरों में भी जमकर चौके कूटे। हालांकि 14वें ओवर की पहली ही गेंद पर अब्दुल रजाक ने गंभीर का शिकार कर दिया।

और पढ़िए – IND vs AUS: Virat Kohli और सचिन तेंदुलकर के क्लब में शामिल हुए Rohit Sharma, पाई बड़ी उपलब्धि

---विज्ञापन---

सुरेश रैना महज 3 रन बनाकर हुए आउट

रजाक की गेंद पर गंभीर परेरा को कैच दे बैठे, इस तरह उनकी शानदार पारी का अंत हुआ। गंभीर के साथ बल्लेबाजी करने आए मुरली विजय ने 19 गेंदों में 3 चौके-एक छक्का ठोक 25 रन बनाए। हालांकि सुरेश रैना महज 3 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन पांचवें नंबर पर उतरे मोहम्मद कैफ और छठे स्थान पर आए यूसुफ पठान ने रन बरसाए। हालांकि इसके बाद गंभीर की टीम की ओर से कोई बल्लेबाज जीत नहीं दिला पाया। कैफ 22 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं स्टुअर्ट बिन्नी 8 और इरफान पठान 19 रन बनाकर आउट हो गए। हरभजन सिंह 5 और परविंदर अवाना 1 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह पहले मुकाबले में एशिया लायंस ने 9 रनों से शानदार जीत दर्ज की। मैच के हीरो मिस्बाह उल हक रहे। जिन्होंने 50 गेंदों में 73 रन ठोके।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 10, 2023 11:38 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola