LLC 2022: पंकज सिंह का तूफान, 4 ओवर में चटका डाले 5 विकेट
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma

नई दिल्ली: लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022 (LLC 2022) के तहत शुक्रवार को वर्ल्ड्स जायंट्स और इंडिया महाराजाज के बीच कांटे का मुकाबला खेला गया। कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और राजस्थान के क्रिकेटर पंकज सिंह (Pankaj Singh) ने अपनी तूफानी गेंदबाजी का जलवा बिखेरा। पंकज सिंह ने 4 ओवर में 26 रन देकर 5 विकेट चटका डाले। उन्होंने एक मेडन ओवर भी फेंका। पंकज सिंह की डेथ ओवर में घातक गेंदबाजी देखने को मिली। उन्होंने 20वें ओवर में वर्ल्ड्स जायंट्स के तीन खिलाड़ियों को एक-एक कर चलता कर दिया।
पंकज सिंह ने अपने चार ओवरों में हेमिलटन मसाकजादा को 18, टाटेंदा ताइबु को 7 रन पर आउट करने के बाद 20 वें ओवर में तीन विकेट चटकाए। उन्होंने पहली गेंद पर रोमेश कालुवितर्णा को 2, टिम ब्रेंसन को डक और डेनियल विटोरी को डक पर बोल्ड कर चारों खाने चित कर दिया।
Delighted to have you with us Mr. Pankaj Singh in the #CapitalsUniverse for #LLCT20 🙌#IndiaCapitals #RukengeNahi #LegendsAssemble #LegendsLeagueCricket #GMRSports #GMRGroup @sports_gmr pic.twitter.com/09y5J4QZoP
— India Capitals (@CapitalsIndia) September 16, 2022
हरभजन सिंह, जोगिंदर शर्मा और मोहम्मद कैफ को एक-एक विकेट मिला। वर्ल्ड्स जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 170 रन ठोके। कप्तान जैक कालिस ने 12 रन बनाए, जबकि ओपनर केविन ओ ब्रायन ने 31 गेंदों में 52 रन की शानदार पारी खेली। दिनेश रामदिन ने 42 और थिसारा परेरा ने 23 रन बनाए।
What a moment! Truly #Legendary! Pankaj Singh takes 5 wickets which brings us towards the end of first innings! #LegendsLeagueCricket #BossLogonKaGame #BossGame #LLCT20 pic.twitter.com/SDdrD9uxud
— Legends League Cricket (@llct20) September 16, 2022
ये है इंडिया महाराजज की टीम
पार्थिव पटेल, वीरेंद्र सहवाग, तन्मय श्रीवास्तव, इरफान पठान, यूसुफ पठान, हरभजन सिंह, जोगिंदर शर्मा, पंकज सिंह, एस श्रीसंत, मोहम्मद कैफ, अशोक डिंडा, मनविंदर बिसला, प्रवीण तांबे, परविंदर अवाना, रितिंदर सोढ़ी, आरपी सिंह, नमन ओझा
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: