Jimmy Neesham: जिमी नीशम (Jimmy Neesham) लिमिटेड ओवर्स में शानदार प्लेयर माने जाते हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए कई जिताऊ पारियां खेली हैं। वह टी 20 क्रिकेट में अपनी टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हुए हैं। हालांकि, इंडियन प्रीमियर लीग में वह अब तक अपनी काबिलियत को सिद्ध नहीं कर सके। इस बीच ट्विटर पर जिमी नीशम के एक फैन ने आईपीएल में उनकी असफलता को लेकर सवाल किया है, जिसका उन्होंने मजेदार जवाब दिया है।

एक ट्विटर यूजर ने नीशम से सवाल किया की आप आईपीएल में वैसा प्रदर्शन क्यों नहीं करते जैसा आप अंतरराष्ट्रीय खेलों में करते हैं?

जिमी नीशम ने दिया ये जवाब

इस पर नीशम ने यूजर के सवाल का जवाब देते हुए एक ट्वीट में लिखा कि ‘अगर मैं साल में एक मैच खेलता तो शायद मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाता।’ नीशम के इस ट्वीट के जरिए संकेत दिए हैं कि आईपीएल जैसे बड़े मंच पर उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले हैं, लिहाजा वह भारत की प्रतिष्ठित लीग में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं।

जिमी नीशम का यह ट्वीट जमकर वायरल हो गया। इसके बाद उन्हें अपने इस ट्वीट के कुछ समय बाद उन्होंने एक और ट्वीट करना पड़ा, जिसमें उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनका मकसद किसी को ट्रोल करने का या किसी फ्रेंचाइजी की ओर उंगली उठाने के लिए नहीं था।

जिमी नीशम ने दी ये सफाई

जिमी नीशम ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि ‘यह ट्वीट किसी को ट्रोल करने के लिए नहीं है। खेल में हर कोई जानता है कि निरंतरता महत्वपूर्ण होती है। यह कभी-कभी परिस्थिति ऐसी होती है कि आपको मौका नहीं मिलता। इसमें किसी की गलती नहीं होती है।’

नीशम मे आईपीएल में खेले अब तक 12 मैच

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के इस तूफानी आलराउंडर को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2022 की नीलामी में 1.50 करोड़ रुपये में साइन किया था। लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। इससे पहले नीशम आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेले थे, इस सीजन में उन्हें सिर्फ तीन मैच में मौका मिला था। नीशम ने अपने आईपीएल करियर में अब तक सिर्फ 12 मैच ही खेले हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ