Leander Paes International Tennis Hall of Fame: टेनिस के दिग्गज भारतीय खिलाड़ी लिएंडर पेस के नाम मंगलवार को खास उपलब्धि जुड़ गई। कई ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल करने वाले लिएंडर पेस ‘इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम’ के लिए नामांकित होने वाले पहले एशियाई व्यक्ति बन गए। उन्हें यह स्थान प्लेयर कैटेगरी में मिला। लिएंडर पेस की उम्र 50 साल है। वह 2024 क्लास के लिए घोषित 6 नॉमिनेटेड व्यक्तियों में से एक हैं। प्लेयर कैटेगरी में उनका मुकाबला कारा ब्लैक, कार्लोस मोया, एना इवानोविच, फ्लाविया पेनेटा और डैनियल नेस्टर से होगा।
मेरी कड़ी मेहनत को पहचान मिली
वहीं ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन में महिला एकल का खिताब जीतने वाली चीनी खिलाड़ी ली ना ITHF में नामांकित होने वाली पहली एशियाई खिलाड़ी बन गई हैं। पेस ने इस अवसर पर कहा- अंतर्राष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम के लिए नामांकित होना मेरे लिए काफी मायने रखता है। खेल के प्रति हमारे 3 दशकों के जुनून, ओलंपिक और डेविस कप में भारतीयों के लिए खेलने के बाद मैं रोमांचित हूं कि मेरी कड़ी मेहनत को पहचान मिली है। पेस ने इस अवसर पर अपने माता-पिता, भाई-बहनों, कोचों, डेविस कप कप्तानों का आभार जताया।
हर युवा-बच्चे को प्रेरित करेगा
पेस के करियर की बात करें तो वह युगल और मिश्रित युगल में 18 ग्रैंड स्लैम खिताब के विजेता हैं, इसके अलावा वह पूर्व युगल विश्व नंबर 1 भी हैं। पेस ने अपने तीन दशकों के करियर में डबल्स में 8 ग्रैंड स्लैम, मिक्स्ड डबल्स में 10 और दोनों विषयों में एक करियर स्लैम पर कब्जा किया। पेस ने कहा, “टेनिस ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मुझे उम्मीद है कि यह नॉमिनेशन दुनियाभर के हर युवा-बच्चे को प्रेरित करेगा। उन्हें इस बात की प्रेरणा मिलेगी दिल में जुनून, कड़ी मेहनत और खुद पर विश्वास के साथ आप भी चैंपियन बन सकते हैं।”
ये भी पढ़ें: Asian Games 2023: भारत ने 41 साल बाद घुड़सवारी में जीता गोल्ड, PM मोदी ने कही बड़ी बात
विजय अमृतराज और रिचर्ड इवांस भी शामिल
पेस के साथ ही पूर्व भारतीय खिलाड़ी विजय अमृतराज को भी कॉन्ट्रीब्यूटर कैटेगरी में नामांकित किया गया। ITHF की वेबसाइट के मुताबिक, “कॉन्ट्रीब्यूटर कैटेगरी में दो नामांकित व्यक्तियों में विजय अमृतराज और प्रसिद्ध पत्रकार रिचर्ड इवांस भी शामिल होंगे।” 30 साल तक इंडिया के लिए डेविस कप का मुख्य आधार रहे पेस ने 43 डबल्स मुकाबलों में जीत के साथ प्रतियोगिता का रिकॉर्ड कायम कर रखा है।
ये भी पढ़ें: ICC World Cup 2023: श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, ये धाकड़ खिलाड़ी हुए बाहर
9 अक्टूबर तक वोटिंग
1996 में उन्होंने अटलांटा ओलंपिक खेलों में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। इस तरह वह तब भारत के एकमात्र ओलंपिक पदक विजेता बने। बता दें कि लिएंडर पेस ने 2020 सत्र के बाद संन्यास की घोषणा कर दी थी। इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम न्यूपोर्ट, रोड आइलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है। यह टेनिस के खेल में खिलाड़ियों और अन्य योगदानकर्ताओं का सम्मान करता है। प्लेयर्स कैटेगरी के लिए इस वर्ष की ऑनलाइन फैन वोटिंग बुधवार से 9 अक्टूबर तक चलेगी। हॉल की क्लास के 2023 सदस्यों व्हीलचेयर स्टार एस्थर वर्गीर और क्वाड डिवीजन के अग्रणी रिक ड्रेनी को जुलाई में शामिल किया गया था।
ये भी पढ़ें: ICC World Cup 2023: बांग्लादेश ने किया टीम का ऐलान, 8357 रन बनाने वाला बल्लेबाज बाहर
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
86 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
219 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
322 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
344 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
380 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
393 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
412 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
412 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
419 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
429 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines