Asian Games 2023: भारत ने 41 साल बाद घुड़सवारी में जीता गोल्ड, PM मोदी ने कही बड़ी बात

Asian Games 2023 Equestrian Dressage Team Won Gold PM Modi Congratulate

Asian Games 2023 Equestrian Dressage Team Won Gold PM Modi Congratulate

Asian Games 2023 Indian Equestrian Dressage Team Won Gold: एशियन गेम्स 2023 में टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारत की घुड़सवारी टीम ने इतिहास रचा। भारतीय टीम ने घुड़सवारी में 41 साल बाद गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। भारत ने 209.205 % का कुल स्कोर किया। इसके साथ ही उसने घुड़सवारी में गोल्ड जीत लिया।

विज्ञापन

यह एशियन गेम्स में भारत का तीसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले भारतीय दल के खिलाड़ी शूटिंग और महिला क्रिकेट में गोल्ड हासिल कर चुके हैं। घुड़सवारी के टीम इवेंट में गोल्ड जीतने के साथ ही भारत ने इसी खेल के सिंगल इवेंट में भी पदक हासिल किए। अनुश अग्रवाला ने सिल्वर और हृदय छेदा ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।

विज्ञापन

1982 में जीता था गोल्ड 

भारत की घुड़सवारी टीम में सुदीप्ति हाजेला, दिव्यकीर्ति सिंह, हृदय छेदा और अनुश अग्रवाला के नाम शामिल हैं। बता दें कि इससे पहले भारत ने 1982 में घुड़सवारी में गोल्ड जीता था। घुड़सवारी से पहले भारत ने सेलिंग में भी पदक जीते। उन्होंने एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता।

https://www.youtube.com/watch?v=3PxMe65eI5A

विज्ञापन

पीएम मोदी ने दी बधाई

भारत की टीम को पीएम मोदी ने बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा- यह अत्यंत गर्व की बात है कि कई दशकों के बाद हमारी घुड़सवारी टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है! हृदय छेदा, अनुष अग्रवाल, सुदीप्ति हजेला और दिव्यकृत सिंह ने अद्वितीय कौशल टीम वर्क का प्रदर्शन किया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर हमारे देश को सम्मान दिलाया है। मैं इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए टीम को हार्दिक बधाई देता हूं।

विज्ञापन

19वें एशियाई खेलों के तीसरे दिन भारत की पुरुष हॉकी टीम ने सिंगापुर को 16-1 से रौंद डाला। वहीं स्क्वैश में महिला खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को 3-0 से मात दी। इसके पुरुष वर्ग में भी भारत ने 3-0 से जीत दर्ज की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ