Bangladesh Squad for World Cup 2023: श्रीलंका के बाद मंगलवार को बांग्लादेश ने भी टीम का ऐलान कर दिया। खास बात यह है कि बांग्लादेश की टीम में इतिहास का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज शामिल नहीं होगा। पीठ की चोट के कारण तमीम इकबाल को 15 सदस्यीय टीम से बाहर कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, तमीम ने कुछ दिन पहले सिलेक्टर्स को चोट के बारे में बता दिया था। ऐसे में उन्हें बाहर कर दिया गया। तमीम ने 2007 में वनडे डेब्यू किया था। वे अब तक 243 वनडे मैचों में 8357 रन बना चुके हैं। हालांकि दिन में खबर आई थी कि तमीम केवल 5 मैच खेलने को ही राजी हैं, लेकिन अब वे पूरी तरह वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं।

विज्ञापन

चोट से जूझ रहे हैं तमीम इकबाल

बीसीबी के मुख्य चयनकर्ता मिन्हाजुल आबेदीन ने कहा- तमीम इकबाल लंबे समय से चोट के कारण परेशान हैं। वह न्यूजीलैंड सीरीज के लिए लौटे थे। पहले मैच के बाद उन्हें दिक्कत हुई। हमने तमीम के साथ इस पर चर्चा की। हालांकि हम आपको नहीं बता सकते कि हमने क्या बात की।

विज्ञापन

तमीम ने 23 सितंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 44 रन बनाए। उन्होंने इससे पहले जुलाई में एक ही दिन के अंदर संन्यास लेने का फैसला पलट दिया था। इसके बाद वे चोट के चलते आगे के मैचों से बाहर हो गए। उन्हें एशिया कप से भी बाहर होना पड़ा। विश्व कप टीम से बाहर किए जाने से बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि तमीम ने अपना आखिरी वनडे खेल लिया है।

विज्ञापन

शाकिब अल हसन कप्तान

बांग्लादेश टीम में शाकिब अल हसन कप्तान होंगे। लिटन दास उप कप्तान के तौर पर टीम के साथ रहेंगे। नजमुल हुसैन शान्तो नंबर 3 पर होंगे। शाकिब, तौहीद हृदॉय और मुश्फिकुर रहीम मध्य क्रम में शामिल हैं। जबकि महमुदुल्लाह और महेदी हसन मध्य से निचले क्रम में होंगे। बॉलिंग अटैक में तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान और तंजीम हसन शामिल हैं।

विज्ञापन

बांग्लादेश की विश्व कप टीम:

शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम, लिटन दास (उप-कप्तान), नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम, नसुम अहमद, महेदी हसन , तंजीद हसन, तंजीम हसन, महमुदुल्लाह

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ