Lalit Modi Health Update: इंडियन प्रीमियर लीग के फाउंडर और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। मोदी दो सप्ताह में दो बार COVID-19 से संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें गहरा निमोनिया है। फिलहाल उनकी बेहद गंभीर है और वे एक हफ्ते से ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। ललित मोदी ने अपनी स्थिति को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है और इसमें डॉक्टरों का भी धन्यवाद किया है। मोदी की इस फोटो को देखकर उनके समर्थक उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
एयर एंबुलेंस के माध्यम से पहुंचे लंदन
ललित मोदी इस समय लंदन के अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अस्पताल के बिस्तर से अपनी कुछ तस्वीरें संदेश के साथ पोस्ट कीं। इन तस्वीरों को देखकर ये साफ पता चल रहा है कि उनकी स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि ‘2 सप्ताह में दो बार COVID के साथ इन्फ्लूएंजा और गहरे निमोनिया के साथ क्वारंटाइन में 3 सप्ताह के बाद। अंत में दो डॉक्टरों और सुपरस्टार सुपर कुशल बेटे के साथ एयर एम्बुलेंस के माध्यम से लंदन पहुंचा।’
और पढ़िए – चंद मिनटों में बिक गए भारत-न्यूजीलैंड मैच के टिकट, पुलिस के लिए खड़ी हुई बड़ी चुनौती
डॉक्टरों का किया धन्यवाद
ललित मोदी ने अपनी पोस्ट में डॉक्टरों का भी धन्यवाद किया और लिखा कि ‘मेरे दो रक्षकों के साथ। दो डॉक्टरों ने 3 सप्ताह तक मेरे इलाज की गंभीरता से निगरानी की। उन्होंने मुझे 24 घंटे मेरे स्वस्थ का ख्याल रखा एक मेक्सिको सिटी-आधारित और दूसरा मेरे लंदन के डॉक्टर। मेरे पास यह वर्णन करने के लिए कोई शब्द नहीं है कि उन्होंने मुझे ठीक करने के लिए अपने समय का त्याग किया। अभी भी ठीक होने के लिए समय चाहिए। वर्तमान में ऑक्सीजन पर हूं।’
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करेंगे उद्घाटन
73 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, दोनों सदनों में आएगा अभिनंदन प्रस्ताव
206 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
309 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
331 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
367 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
380 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
399 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
399 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
406 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
416 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines