Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इन मुकाबलों में बल्लेबाजों द्वारा गेंदबाजों की जमकर कुटाई की जा रही है। वहीं छक्कों की भी बरसात देखने को मिल रही है। आईपीएल के पहले सीजन से ही हर मैच में गेंद कई बार बाउंड्री के पार जाती है।
अब तक के IPL के इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड 33 छक्कों का है। जिसके इसी सीजन में चेन्नई और बैंगलोर के बीच खेले गए मैच में बराबरी भी की जा चुकी है। ऐसे में हम आपकों उन 10 मैचों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें सबसे ज्यादा छक्के लगे हैं।
2018 में आरसीबी और सीएसके के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जो मैच खेला गया था, उसमें 33 छक्के लगे थे। यह पहला ऐसा आईपीएल मैच था, जिसमें इतने ज्यादा छक्के लगे गए हों। इसी के साथ इस मैच ने इतिहास रच दिया था। मैच में क्विंटन डी कॉक ने 4 छक्के जड़े थे वहीं एबी डी विलियर्स ने 8 छक्के जड़े थे। इसके अलावा चेन्नई की तरफ से एमएस धोनी ने भी 7 छक्के जड़े थे। इस प्रकार कुल आंकड़ा 33 पहुंच गया था।
साल 2020 में शारजाह में सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मैच खेला गया था। इस मैच में छक्कों की बारिश देखने को मिली थी। मैच में राजस्थान की तरफ से संजू सैमसन ने 9 छक्के जड़े थे वहीं जोफ्रा ऑर्चर ने भी 4 हिट्स मारे थे। इसके जवाब में फाफ डू प्लेसी ने सात वह सेन वॉटसन ने 4 छक्के जड़े थे। इस प्रकार मैच में कुल 33 छक्के लगे थे।
RCB और CSK के बीच IPL 2023 की भिड़ंत ने एक और IPL मैच में 33 छक्कों के साथ सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी कर दी। इस मैच में सीएसके की तरफ से डेवोन कॉन्वे ने 6, शिवम दूबे ने 5 व अन्य खिलाड़ियों ने मिलाकर 17 छक्के जड़े। इसके जवाब में आरसीबी की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल ने 8 वहीं फाफ डू प्लेसी ने 4 छक्के जड़े थे। जिसके चलते मैच में कुल छक्के 33 लगे थे।
किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने 31 छक्कों और 36 चौकों की मदद से 447 रन बनाए। इस मैच में कोलकाता की तरफ से सुनील नरेन ने 4 छक्के जड़े थे। वहीं रसेल और कार्तिक ने 3 छक्के जड़े थे। इसके जवाब में पंजाब की तरफ से केएल राहुल ने 6 छक्के जड़े थे वहीं बाकि खिलाड़ियों ने मिलाकर 10 जड़े थे। इसके चलते मैच में कुल 3 छक्के लग गए थे।
चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 2018 में खेले गए मैच में दो पारियों में कुल 395 रन बने, जिसमें 31 छक्के और 20 चौके शामिल थे। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से आंद्रे रसल ने 11 छक्के जड़े थे। इसके अलावा चेन्नई की तरफ से सैम बिलिंग ने 5 और शेन वाटसन ने 3 छक्के जड़े थे। इस प्रकार कुल छक्कों का आंकड़ा 31 पहुंच गया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।