Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
IPL 2023, SRH vs DC Match Review: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार शाम को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में हैदराबाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। हैदराबाद की ये इस टूर्नामेंट की तीसरी जीत थी और वे प्वाइंट्स टेबल में भी 8वें नंबर पर आ गई है।
अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के बाद 197/6 का स्कोर बनाया। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम मिचेल मार्श (63) और फिल साल्ट (59) की अर्धशतकीय पारियों के बावजूद 188/6 का स्कोर ही बना सकी।
मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की जीत में अभिषेक शर्मा की 63 रनों की पारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक तरफ जहां बाकि टीम के खिलाड़ी अपना विकेट बचाने में कामयाब नहीं हो पा रहे थे वहीं दूसरी तरफ अभिषेक टिके रहे और 36 गेंदों पर ही 67 रनों की पारी खेल दी। उन्होंने इसमें 12 चौके और एक छक्का जड़ा। अभिषेक ने कई क्लासिक शॉट भी खेले।
इस मैच को भले ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम हार गई हो लेकिन टीम के ऑलराउंडर मिचेल मार्श को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से कहर बरपाया। मार्श ने 4 ओवर में मात्र 27 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके। इसके अलावा उन्होंने 39 गेंदों पर 63 रनों की धमाकेदार पारी भी खेली जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
दूसरी पारी के 12वें ओवर में मयंक मारकंडे ने अपनी ही बॉलिंग पर शानदार कैच पकड़ा। ओवर की दूसरी गेंद पर फिल सॉल्ट ने सीधे शॉट मारा। गेंद को पकड़ने के लिए मयंक नीचे की ओर झुके और डाइव लगाकर कैच लपक लिया।
डेविड वॉर्नर और भुवनेश्नवर कुमार सालों तक एक दूसरे के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले हैं। दोनों के बीच हमेशा प्रतिस्पर्था देखने को मिलती है। शनिवार को खेले गए मैच में हालांकि भुवनेश्वर ने बाजी मार ली। दरअसल उन्होंने बेहतरीन फॉर्म में चल रहे डेविड वॉर्नर को जीरो पर क्लीन बोल्ड कर दिया।
मैच में 197 रनों के टार्गेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 11वें ओवर तक ही 112 रन बना लिए थे और टीम जीत की ओर बढ़ रही थी। लेकिन 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर मयंक मार्कंडे ने शानदर कैच पकड़कर फिल सॉल्ट को आउट कर दिया। वे 59 रन बनाकर आउट हुए।सॉल्ट के विकेट के बाद दिल्ली ने लगातार विकेट गंवाए। टीम ने अगले 4 ओवर में 3 और विकेट खो दिए और अंत में टारगेट से 9 रन पीछे रह गई। अगर ये कैच ना होता तो मैच आसानी से दिल्ली के पक्ष में जा सकता था।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।