पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल, दिग्गज खिलाड़ियों पर 2 साल का बैन पक्का! इस लीग में खेलने की मिलेगी सजा?

PCB Strict Action: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर बवाल शुरू हो गया है. PCB अब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर्स पर अनधिकृत लीग में हिस्सा लेने के लिए दो साल का बैन लगा सकता है. यह मामला एशियन लीजेंड्स लीग से जुड़ा हुआ है.

pak team (5)

PCB लगा सकता है दिग्गजों पर बैन (Image: AI Generated)

PCB Strict Action: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब एक सख्त कदम उठाने का फैसला कर लिया है. कई पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर्स एक अनधिकृत लीग में खेल रहे हैं, जिस वजह से अब उन पर दो साल का बैन लग सकता है. PCB ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करते हुए सख्त कदम उठाने का ऐलान कर दिया है. यह पूरा मामला एशियन लीजेंड्स लीग T20 2026 से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, जिसमें पाकिस्तान पैंथर्स की टीम में कई पूर्व पाक खिलाड़ी खेल रहे हैं.

विज्ञापन

PCB उठाएगी सख्त कदम!

कुछ दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर्स इस समय जाम्बिया में आयोजित एशियन लीजेंड्स लीग खेल रहे हैं. पिछले हफ्ते जाम्बिया क्रिकेट यूनियन ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया कि यह लीग उनके क्रिकेट बोर्ड से स्वीकृत नहीं है. PCB ने बयान जारी करते हुए पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के एशियन लीजेंड्स लीग में हिस्सा लेने पर गंभीर कदम उठाने का फैसला किया है. उन्होंने साफ कर दिया कि यह एक अनधिकृत लीग है और पूर्व दिग्गजों का इसमें हिस्सा लेना PCB को उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मजबूर कर रहा है.

विज्ञापन

PCB ने अपनी स्टेटमेंट में कहा, ‘उन खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने PCB की अनुमति के बिना इस अनधिकृत लीग में हिस्सा लिया.’ PCB ने साफ कर दिया है कि NoC के बिना किसी भी अनधिकृत लीग में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों पर दो साल के बैन का प्रावधान है. खिलाड़ी दो साल तक PSL में नहीं खेल सकते और वह PCB के साथ किसी कोचिंग, मेंटरिंग या किसी भी अन्य भूमिका में नहीं जुड़ सकते.

विज्ञापन

30 जुलाई से एशियन लीजेंड्स लीग 2026 की शुरुआत हो गई थी और कई खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर PCB के नियमों का उल्लंघन कर दिया है. इसी वजह से उन पर अब बैन लगना पक्का नजर आ रहा है. मोहम्मद हफीज, सोहैल तनवीर और उमर अकमल भी एशियन लीजेंड्स लीग 2026 में हिस्सा लेने के लिए जाम्बिया पहुंचे थे, लेकिन जब उन्हें पता लगा कि यह अनधिकृत लीग है, तो उन्होंने हिस्सा नहीं लिया. हालांकि, जिन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है, उन पर अब कार्रवाई होना पक्का है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ