---विज्ञापन---

क्या IPL 2027 में खेलने वाले हैं पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर? इस रूल से मिल सकती है एंट्री

Mohammad Amir: आईपीएल 2008 में ही सिर्फ पाकिस्तानी खिलाड़ी खेले थे. उसके बाद हुए ताज अटैक के कारण पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर आईपीएल में बैन लग गया. अब पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर आईपीएल 2027 में खेलने की तैयारी कर रहे हैं.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

मोहम्मद आमिर और आईपीएल

पाकिस्तान के खिलाड़ी आईपीएल में नहीं खेल सकते हैं और न ही ऑक्शन में अपना नाम दे सकते हैं.

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर आईपीएल 2027 के ऑक्शन में शामिल हो सकते हैं.

मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तानी नागरिकता छोड़ दी है और अब इंग्लैंड के खिलाड़ी हैं.

आईपीएल में खेलने की संभावना

इंग्लिश खिलाड़ी होने के नाते, मोहम्मद आमिर आईपीएल 2027 में खेलने के योग्य हो सकते हैं.

Pic Credit- ANI
---विज्ञापन---

Mohammad Amir: पाकिस्तान के खिलाड़ी आईपीएल में नहीं खेल सकते हैं. यहां तक की पाकिस्तान के स्टार इस लीग के ऑक्शन में अपना नाम भी नहीं दे सकते हैं. इस सब नियमों के बीच पाकिस्तान के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर आईपीएल 2027 के ऑक्शन में अपना नाम दे सकते हैं. इतना ही नहीं उन्हें अगर कोई टीम ऑक्शन में खरीदती है, तो उन्हें खेलने का मौका भी मिल सकता है. इसके पीछे आईपीएल का ही ये बड़ा नियम है.

क्या आईपीएल 2027 में खेलेंगे मोहम्मद आमिर? 

आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लगा बैन आगे भी रहने वाला है, लेकिन मोहम्मद आमिर अब इंग्लैंड के खिलाड़ी हो गए हैं. उन्होंने पाकिस्तान नागरिकता को छोड़ दिया है. ऐसे में इंग्लिश खिलाड़ी होने के नाते वो आईपीएल 2027 के ऑक्शन में अपना नाम भी दे सकते हैं और बिकने पर खेल भी सकते हैं. हालांकि आईपीएल में कोई भी फ्रेंचाइजी उन्हें खरीदकर विवादों में नहीं फंसना चाहेगी. ऐसी स्थिति में वो पाकिस्तान सुपर लीग में ही बतौर विदेशी खिलाड़ी खेल सकते हैं. मौजूदा समय में वो द हंड्रेड में लोकल खिलाड़ी के रूप में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: WI vs PAK: बाबर आजम ने अपने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी, 4 सालों का सूखा खत्म करने से चूके

First published on: Aug 04, 2026 11:47 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. खेल पत्रकारिता में पिछले कई सालों के सफर के बाद अब News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. खेल पत्रकारिता में पिछले कई सालों के सफर के बाद अब News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola