जायसवाल-शमी OUT, हर्षित-ईशान IN... 2027 वर्ल्ड कप के लिए सुनील गावस्कर ने चुनी टीम इंडिया, ये खिलाड़ी भी हुआ 'इग्नोर'

Sunil Gavaskar Picks Indian ODI Team: टीम इंडिया ने 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस बड़े टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड पर सभी की नजर है. अब सुनील गावस्कर ने 15 सदस्यीय स्क्वाड चुनकर अपनी राय दी है.

yashasvi jaiswal mohammad shami india

सुनील गावस्कर ने चुनी टीम (Image: ANI)

Sunil Gavaskar Picks Indian ODI Team: 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. भारत का बल्लेबाजी अटैक काफी मजबूत नजर आ रहा है और टीम मैनेजमेंट का फोकस इस समय गेंदबाजों पर है. प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव और गुरनूर बरार जैसे युवा गेंदबाजों को मौके दिए जा रहे हैं. 2027 का वनडे वर्ल्ड कप भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. इसी वजह से कई दिग्गज इस टूर्नामेंट के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम चुन रहे हैं. अब सुनील गावस्कर ने भी बताया कि वह वर्ल्ड कप में किन 15 खिलाड़ियों को टीम इंडिया के स्क्वाड में देखना चाहते हैं.

विज्ञापन

कैसा है सुनील गावस्कर का वर्ल्ड कप 2027 के लिए स्क्वाड?

भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने हाल ही में इंडिया टुडे से बात करते हुए 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड चुना. उन्होंने अपनी टीम में शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और हार्दिक पांड्या को जगह दी. संभावना है कि यही 2027 वनडे वर्ल्ड कप में भारत का बल्लेबाजी क्रम होगा. उन्होंने बैकअप विकेटकीपर और ओपनर के रूप में ईशान किशन को टीम में जगह दी.

विज्ञापन

गावस्कर ने ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल को नजरअंदाज कर दिया. हार्दिक पांड्या के लिए चोट बड़ी समस्या रही है. इसी वजह से उनके बैकअप के रूप में गावस्कर ने नीतीश कुमार रेड्डी को चुना है. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को भी दिग्गज की टीम में जगह मिली.

विज्ञापन

रवि शास्त्री ने हाल ही में जब टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड को लेकर अपनी राय दी थी, तो उन्होंने भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी, दोनों को टीम में शामिल किया था. हालांकि, सुनील गावस्कर ने इन दोनों को इग्नोर करते हुए अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को अपने स्क्वाड में जगह दी.

सुनील गावस्कर का 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी और ईशान किशन.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- BCCI ने तोड़ी चुप्पी, टीम इंडिया से दो कोचों की विदाई पर दिया बड़ा बयान, कहा- पर्दे के पीछे आप…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ