---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023: RR ने अश्विन से क्यों कराई ओपनिंग? संजू सैमसन ने बताईं 2 वजह

नई दिल्ली: बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया आईपीएल का आठवां मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। कभी मैच ने किंग्स की तरफ रुख बदला तो कभी कमान रॉयल्स के हाथ में रही, लेकिन अंतत: पंजाब किंग्स ने ये मुकाबला 5 रन से जीत लिया। सैम कुरेन ने लास्ट ओवर में 16 […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया आईपीएल का आठवां मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। कभी मैच ने किंग्स की तरफ रुख बदला तो कभी कमान रॉयल्स के हाथ में रही, लेकिन अंतत: पंजाब किंग्स ने ये मुकाबला 5 रन से जीत लिया। सैम कुरेन ने लास्ट ओवर में 16 रनों का बचाव कर टीम को दमदार जीत दिलाई। इस मैच में फैंस को रॉयल्स की ओर से एक अनोखा सरप्राइज मिला। दरअसल, जोस बटलर की जगह ओपनिंग करने उतरे रविचंद्रन अश्विन को देखकर फैंस चौंक गए। यशस्वी जयसवाल के साथ ओपनिंग करने अश्विन को ही क्यों भेजा गया। इसके पीछे की पूरी कहानी कप्तान संजू सैमसन ने मैच के बाद बताई।

बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छा ट्रैक था

सैमसन ने कहा- ईमानदारी से कहूं तो यह बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छा ट्रैक था, नई गेंद के साथ ज्यादा हलचल नहीं थी, लेकिन उन्होंने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की। हमारे गेंदबाजों ने हाई स्कोर वाले विकेट पर विविधताओं का इस्तेमाल किया। मुझे लगता है कि हमने उन्हें 197 तक सीमित करने के लिए अच्छा प्रयास किया।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – RR vs PBKS: पंजाब किंग्स के Prabhsimran Singh ने मचाया गदर, लगाए शानदार चौके-छक्के, देखें Video

बीच के ओवरों में बाएं हाथ के बल्लेबाज के साथ स्पिनरों से निपटने की योजना 

अश्विन की ओपनिंग करने की वजह बताते हुए सैमसन ने कहा- जोस पूरी तरह से फिट नहीं थे। दरअसल, कैच लेने के दौरान उनकी अंगुली में चोट लग गई थी। हम चाहते थे कि बाएं हाथ के बल्लेबाज पडिक्कल को मध्य क्रम में रखें। इसके पीछे की सोच बीच के ओवरों में दो स्पिनरों से निपटने की थी।

और पढ़िए – IPL 2023 RR vs PBKS: शिखर धवन ने अपने ही खिलाड़ी को दिया झटका, मात्र 1 गेंद खेलकर बाहर हुआ धाकड़ बैटर

कोचों ने ध्रुव जुरेल पर बहुत काम किया है

ध्रुव जुरेल की तारीफ कर सैमसन ने कहा- कोचों ने ध्रुव जुरेल पर बहुत काम किया है। हमारे पास आईपीएल से पहले एक वर्क वीक कैंप था, लेकिन जिस तरह से उन्होंने हमारी अकादमियों में काफी समय काम किया है, वो काबिले तारीफ है। गेंदें और जिस तरह से वे आगे बढ़ रहे हैं उससे मैं खुश हूं। मैं दूसरी पारी में ओस आने की उम्मीद कर रहा था, लेकिन यह शुरुआत में ही थी, अगले गेम में इस तरह की चीजों के लिए बेहतर तैयार रहने की जरूरत है।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Apr 06, 2023 12:08 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola