---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023 KKR vs LSG: रिंकू सिंह ने छक्के ठोक लूटी महफिल, लखनऊ ने रोमांचक मुकाबले में केकेआर को दी शिकस्त

नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल के 68वें मुकाबले में 1 रन से शिकस्त दी। रोमांचक मैच में केकेआर के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर महफिल लूटी, लेकिन वह महज एक रन से चूक गए। इस जीत के बाद जहां एलएसजी ने 17 अंकों के साथ क्वालिफाई कर […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल के 68वें मुकाबले में 1 रन से शिकस्त दी। रोमांचक मैच में केकेआर के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर महफिल लूटी, लेकिन वह महज एक रन से चूक गए। इस जीत के बाद जहां एलएसजी ने 17 अंकों के साथ क्वालिफाई कर लिया, तो वहीं केकेआर की उम्मीदों पर पानी फिर गया। एलएसजी अब एलिमिनेटर में नजर आएगी।

केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। ईडन गार्डंस में खेले गए मैच में एलएसजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम 175 रन बना सकी और एक रन से मुकाबला हार गई। रिंकू सिंह ने 33 गेंदों में 67 रन बनाकर मैच बनाने की कोशिश की, लेकिन करीबी मुकाबले में यश ठाकुर ने लास्ट ओवर में अच्छी गेंदबाजी कर मैच बचा लिया।

---विज्ञापन---

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन):

रहमानुल्लाह गुरबाज, जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन):

क्विंटन डी कॉक, करण शर्मा, प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), आयुष बडोनी, कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान

---विज्ञापन---
First published on: May 20, 2023 07:15 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola