IPL 2023: शुभमन गिल पर ट्वीट के बाद गुजरात टाइटंस ने दी सफाई

नई दिल्ली: शुभमन गिल पर गुजरात टाइटंस के एक लाइन के ट्वीट ने शनिवार को भ्रम की स्थिति पैदा कर दी। गिल के लिए अलविदा संदेश देते हुए टाइटन्स ने उन्हें अगले प्रयास के लिए शुभकामनाएं दीं। हालांकि, सोशल मीडिया पर शुभमन गिल के गुजरात टाइटंस छोड़ने की बात वायरल होने के बाद टाइटन्स ने […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: शुभमन गिल पर गुजरात टाइटंस के एक लाइन के ट्वीट ने शनिवार को भ्रम की स्थिति पैदा कर दी। गिल के लिए अलविदा संदेश देते हुए टाइटन्स ने उन्हें अगले प्रयास के लिए शुभकामनाएं दीं। हालांकि, सोशल मीडिया पर शुभमन गिल के गुजरात टाइटंस छोड़ने की बात वायरल होने के बाद टाइटन्स ने स्पष्ट किया कि ऐसा कुछ भी नहीं है।

गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को टैग करते हुए पहले ये ट्वीट किया- यह हमेशा याद करने वाली एक यात्रा रही है। हम आपको आपके अगले प्रयास के लिए शुभकामनाएं देते हैं। इसके बाद जब भ्रम की स्थिति बनी, तो जीटी ने स्पष्ट करते हुए कहा- ट्विटरवर्स, गिल हमेशा हमारा हिस्सा रहेंगे। यह वह नहीं है जो आप सोच रहे हैं, लेकिन हम इन थ्योरीज को पसंद कर रहे हैं। इसे जारी रखिए।

गिल ने दिखाई शानदार फॉर्म
गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को आईपीएल 2022 से पहले 8 करोड़ रुपये में रिटेन किया। गिल कोलकाता नाइट राइडर्स के शीर्ष नामों में से एक थे, लेकिन वे उन्हें रिटेन नहीं कर सके। हालांकि शुभमन ने टूर्नामेंट के मध्य चरण में शानदार फॉर्म के जरिए चार अर्द्धशतक सहित 16 मैचों में 483 रन बनाए। उन्होंने अपना उच्चतम स्कोर 96 भी प्राप्त किया। शुभमन ने बार-बार कहा है कि कोलकाता नाइट राइडर्स को छोड़ना उनके लिए दर्दनाक था।

नीलामी दिसंबर-जनवरी में होने की संभावना
आईपीएल 2023 की नीलामी जनवरी की शुरुआत या दिसंबर के अंत में होने की संभावना है। नीलामी से एक महीने पहले ट्रेडिंग विंडो खुली रहेगी। आईपीएल 2023 ट्रेडिंग विंडो के दौरान केवल तीन खिलाड़ियों का ही ट्रेड किया जा सकता है। बीसीसीआई एजीएम के बाद आईपीएल संचालन परिषद की बैठक होगी और नीलामी और अन्य तारीखों पर चर्चा होगी। बीसीसीआई नीलामी के दौरान आरटीएम (राइट टू मैच) को फिर से शुरू करने की तैयारी में है।

First published on: Sep 17, 2022 08:21 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें