---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023: ‘राहुल तेवतिया और पंजाब किंग्स एक अलग प्रेम कहानी है’ मैच जीतने के बाद शुभमन गिल का मजेदार बयान

IPL 2023, GT vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गुरुवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला गया। इस मैच गुजरात टाइटंस से अंतिम ओवर में जीत हासिल की। मैच का आखिरी ओवर रोमांच से भरा हुआ था और इसमें राहुल तेवतिया ने चौका जड़कर पंजाब के हाथों से एक बार […]

---खबर नीचे जारी है---

IPL 2023, GT vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गुरुवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला गया। इस मैच गुजरात टाइटंस से अंतिम ओवर में जीत हासिल की। मैच का आखिरी ओवर रोमांच से भरा हुआ था और इसमें राहुल तेवतिया ने चौका जड़कर पंजाब के हाथों से एक बार फिर से जीत छीन ली। इसके बाद शुभमन गिल ने उनकी तारीफ की।

राहुल तेवतिया ने शानदार शॉट खेल दिलाई जीत

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच में एक समय ऐसा लग रहा था कि गुजरात आसानी से मैच जीत जाएगी। लेकिन आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर सैम कुरेन ने शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड कर दिया। गिल को आउट करने के बाद कुरेन की अगली दो गेंदें बेहद शानदार यॉर्कर डालीं, जिन पर रन आउट का भी चांस बना, लेकिन विकेट नहीं गिरा।

और पढ़िए – IPL 2023,GT vs PBKS: ‘हमें मैच जल्दी खत्म करना चाहिए’ पंजाब के खिलाफ जीत के बाद हार्दिक पांड्या ने टीम को दी सलाह

इसके बाद अंतिम दो गेंदों पर गुजरात टाइटंस को 4 रनों की जरुरत थी। ऐसे में राहुल तेवतिया ने एक बार फिर से पांचवी गेंद पर गोल घुमकर चौका जड़ दिया। इसके चलते गुजरात को जीत हासिल हो गई। तेवतिया ने इससे पहले 2022 में भी पंजाब के खिलाफ 2 गेंदों पर 2 छक्के जड़े थे।

---खबर नीचे जारी है---

शुभमन गिल ने कही ये मजेदार बात

मैच के बाद 57 रनों की शानदार पारी खेलने वाले शुभमन गिल ने कहा कि – राहुल तेवतिया और किंग्स इलेवन एक अलग प्रेम कहानी है। इस प्रकार के खेलों में निश्चित रूप से दोनों टीमों पर दबाव होता है। यह डॉट गेंदों को कम करने की कोशिश करने के बारे में है। उनके लिए पुरानी गेंद के खिलाफ रन बनाना भी मुश्किल था। अच्छा पावरप्ले होना जरूरी था। हमने उस बॉक्स पर टिक किया। यह कोई बड़ा स्कोर नहीं था। सिंगल हिट करते रहना महत्वपूर्ण था।’

और पढ़िए – IPL 2023: कब खेलेंगे लियाम लिविंगस्टोन? शिखर धवन ने दिया बड़ा अपडेट

---खबर नीचे जारी है---

मैच का लेखा-जोखा

मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 153 रन बनाए थे।टीम की ओर से मैथ्यू शॉर्ट (36) सबसे ज्यादा रन बनाने में कामयाब रहे।154 रन का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी गुजरात टाइटंस टीम ने 3 विकेट खोकर ही आसान जीत हासिल कर ली। टीम की ओर से शुभमन गिल ने सर्वाधिक 67 रन बनाए। पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप, रबाडा, सैन कर्रन और हरप्रीत ने 1-1 विकेट लिए।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 14, 2023 10:47 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola