IND-W vs PAK-W: पिछले पांच मैचों से पाकिस्तान नहीं खोल पाया जीत का खाता, जानें दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

IND-W vs PAK-W, Women's Asia Cup 2022

IND-W vs PAK-W, Women's Asia Cup 2022

IND-W vs PAK-W: बांग्लादेश में खेले जा रहे वुमेंस एशिया कप (Women’s Asia cup 2022) में आज कट्टर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच मैच खेला जाना है। इस मैच की शुरूआत दोपहर 1 बजे से होगी और टॉस दोपहर 12: 30 बजे होगा। मैच से पहले अगर आंकड़ों की बात करें तो भारतीय टीम का पड़ला काफी भारी नज़र आता है। दोनों के बीच खेले गए पिछले पांच मैचों में पाकिस्तान की टीम एक भी नहीं जीत सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

India Women vs Pakistan Women: ये है दोनों के बीच का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाले हर मैच पर लोगों का काफी ध्यान रहता है। चाहें वो महिला टीम का हो या फिर पुरूष टीम का। अगर आंकड़ों की बात करें तो पुरूषों की ही तरह पाकिस्तान की महिला टीम का भी भारत के सामने रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है। दोनों टीमों के बीच अब तक 12 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जिनमें पाकिस्तान सिर्फ 2 ही जीत सकी है।

भारत और पाकिस्तान ने एशिया कप में दो बार फाइनल भी खेला है जिसमें दोनों ही बार भारत ने जीत हासिल की है। दोनों के बीच आखिरी मैच कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में खेला गया था। इस मुकाबले को भारत ने बड़ी ही आसानी से जीत लिया था। इस मैच में दोनों ही टीमें अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेंगी।

विज्ञापन

कहां और कैसे देखें मैच

भारत बनाम पाकिस्तान का ये मैच आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल या फिर Disney+hotstar पर लाइव देख सकते हैं। मुकाबला 1 बजे से शुरू होगा और टॉस 12:30 बजे होगा।

विज्ञापन

Indian Women’s Squad: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (wk), दीप्ति शर्मा, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, सबबिनेनी मेघना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, दयालन हेमलता, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, पूजा वस्त्रकर, राजेश्वरी गायकवाड़ , राधा यादव, के.पी. नवगीर रिजर्व खिलाड़ी: तानिया सपना भाटिया, सिमरन दिल बहादुर।

Pakistan Women’s Squad: बिस्माह मरूफ (कप्तान), मुनीबा अली (विकेटकीपर), सिदरा नवाज़ (विकेटकीपर), ऐमेन अनवर, आलिया रियाज़, आयशा नसीम, डायना बेग, फातिमा सना, निदा डार, कायनात इम्तियाज़, ओमैमा सोहेल, सदफ़ शमास, सादिया इकबाल, सिदरा अमीन , तुबा हसन

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ