Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
IND vs WI ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाले वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जा चुका है। भारत की 17 सदस्यीय टीम में दो ऐसे खिलाड़ियों का शामिल किया गया है जिनका आईपीएल 2023 में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इसमें अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और युवा गेंदबाज मुकेश कुमार शामिल है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। उन्होंने 14 मुकाबलों में सिर्फ 319 रन बनाए थे जिसमें से वे एक दो मुकाबलों में ही बड़ी पारी खेल पाए थे। हालांकि वनडे में उनका रिकॉर्ड अच्छा है। उन्होंने 10 वनडे मुकाबलों में 330 रन बनाए हैं।
सैमसन को उनकी विकेटकीपिंग के लिए भी टीम में जगह दी गई है। भारत के रेगुलर विकेटकीपर ऋषभ पंत और केएल राहुल फिलहाल चोटिल हैं। ऐसे में टीम के पास इशान किशन के अलावा कोई ऑप्शन नजर नहीं आ रहा था। किशन ओपनिंग करते हैं जिसके लिए टीम के पास पहले से ही रोहित और गिल की जोड़ी मौजूद है। ऐसे में मिडल ऑर्डर में खेलने वाले संजू सैमसन को जगह दी गई है। ये उनके लिए एक सुनहरा अवसर है।
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले मुकेश कुमार अपनी गेंदबाजी से ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाए थे। उन्होंने 10 मुकाबलों में सिर्फ 7 विकेट झटके थे। हालांकि मुकेश कुमार का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रिकॉर्ड काफी बेहतर है। उन्होंने इसमें 39 मुकाबलों में 149 विकेट लिए हैं। लिस्ट में भी उनके नाम 26 विकेट शामिल है। ऐसे में मुकेश कुमार गेंदबाजी के एक अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। अगर उन्हें प्लेइंग 11 में मौका मिलता है तो ये उनका अंतर्राष्ट्रीय वनडे में डेब्यू होगा।
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, आर जड़ेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मो. सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।