IND vs SA 2nd T20I: गुवाहाटी के आसमान में चमका सूर्य, भारत ने जीता मैच, मिलर ने दिल
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs SA 2nd T20
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs SA 2nd T20
IND vs SA 2nd T20I: भारतीय क्रिकेट टीम ने एक हाई स्कोरिंग मैच में साउथ अफ्रीका को 16 रन से हरा दिया। दूसरा मुकाबला जीतकर तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम पहली बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत में कोई टी-20 सीरीज जीतने में कामयाब हुई है।
टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 237 रन बनाए थे, जवाब में साउथ अफ्रीका ने भी पूरा जोर लगाया लेकिन टीम 3 विकेट पर 221 रन ही बना पाई।
अभी पढ़ें – Bumrah की जगह कौन लेगा ? ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज आलराउंडर शेन वॉटसन ने कह दी लाख टके की बात
Appreciation all around for David Miller. 👏👏
But it's #TeamIndia who win the second #INDvSA T20I to take an unassailable lead in the series. 🙌 🙌
Scorecard 👉 https://t.co/58z7VHliro pic.twitter.com/ShKkaF0inW
— BCCI (@BCCI) October 2, 2022
टी 20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान तेम्बा बावुमा ने ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है।
टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 237 रन लगाए हैं। पहले केएल राहुल और रोहित शर्मा ने तूफानी पारी खेली, फिर सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने जलवा दिखाया।
भारत ने टी-20 इंटरनेशनल में अपना चौथा सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। इस मैच में टीम इंडिया ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 237 रन बनाए हैं। टी-20 इंटरनेशनल में भारत का सबसे बड़ा स्कोर 260 रनों का है, जो श्रीलंका के खिलाफ आया था।
Huddle Time! 👍 👍#TeamIndia | #INDvSA pic.twitter.com/JTJhZYKrbb
— BCCI (@BCCI) October 2, 2022
भारत (प्लेइंग इलेवन)
केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह
2ND T20I. 19.5: Kagiso Rabada to Dinesh Karthik 6 runs, India 236/3 https://t.co/R73i6Rr0O2 #INDvSA @mastercardindia
— BCCI (@BCCI) October 2, 2022
South Africa have won the toss and elect to bowl first in the 2nd T20I.
A look at #TeamIndia's Playing XI here 👇👇
Live – https://t.co/R73i6RryDA #INDvSA @mastercardindia pic.twitter.com/gnw3eUMWPD
— BCCI (@BCCI) October 2, 2022
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन)
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: