Bumrah की जगह कौन लेगा ? ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज आलराउंडर शेन वॉटसन ने कह दी लाख टके की बात
Edited By Bhoopendra Rai

Shane Watson reacts on Jasprit Bumrah
Edited By Bhoopendra Rai

Shane Watson reacts on Jasprit Bumrah
Shane Watson:वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को जसप्रीत बुमराह के रूप में बड़ा झटका लगा है। वह साउथ अफ्रीका और भारत के बीच चल रही टी 20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। स्ट्रैस फ्रैक्चर के चलते वह टी20 विश्व कप खेलेंगे या नहीं? इस पर संदेह बना हुआ है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्टार ऑलराउंडर शेन वॉटसन (Shane Watson) ने बुमराह को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
अभी पढ़ें – IND vs SA ODI: वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शिखर धवन को कप्तानी, इन खिलाड़ियों को मिली जगह
NDTV से बातचीत करते हुए शेन वाटसन ने कहा कि, ‘अगर विश्व कप के लिए तेज गेंदबाज उपलब्ध नहीं है तो भारत के लिए टूर्नामेंट जीतना मुश्किल होगा, क्योंकि वह काफी आक्रमक और रक्षात्मक गेंदबाज दोनों के रूप में शानदार है। उनके पास एक अविश्वसनीय कौशल है, यह एक बहुत बड़ा नुकसान होगा।’
पूर्व ऑलराउंडर वाटसन ने यह भी दावा किया कि ‘दुनिया में 28 वर्षीय खिलाड़ी (बुमराह) के लिए कोई समान प्रतिस्थापन (रिप्लेसमेंट) नहीं है। कुछ अन्य तेज गेंदबाजों को उनकी अनुपस्थिति में कदम उठाने की आवश्यकता होगी, यदि भारत को टूर्नामेंट में जीत हासिल करनी है’।
शेन वॉटसन का मानना है और वह चाहते हैं कि टीम इंडिया में अगर बुमराह वर्ल्ड कप के लिए फिट नहीं होते तो उनकी जगह मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को टीम में रखा जाना चाहिए।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: