---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs NZ: रोहित शर्मा ने एक हाथ से लपका गजब कैच, फिटनेस के आलोचकों की बोलती बंद, देखें वीडियो

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से अपनी फिटनेस को लेकर आलोचना का सामना कर रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि वे लगातार मोटे होते जा रहे हैं, जिसके चलते उन्हें बल्लेबाजी और फील्डिंग करने में दिक्कत हो रही है। टीम इंडिया में ऐसे अनफिट खिलाड़ियों की जगह नहीं […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से अपनी फिटनेस को लेकर आलोचना का सामना कर रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि वे लगातार मोटे होते जा रहे हैं, जिसके चलते उन्हें बल्लेबाजी और फील्डिंग करने में दिक्कत हो रही है। टीम इंडिया में ऐसे अनफिट खिलाड़ियों की जगह नहीं होनी चाहिए। हालांकि कप्तान ने मंगलवार को इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे और फाइनल वनडे में अपनी गजब की फील्डिंग से हैरान कर दिया। उन्होंने एक हाथ से इतना शानदार कैच लपका कि क्रिकेटप्रेमी दंग रह गए।

और पढ़िए –IND vs NZ T20: भारतीय टीम के लिए बुरी खबर, बल्ले से गदर मचाने वाला ये स्टार खिलाड़ी हो सकता है सीरीज से बाहर

---विज्ञापन---

रोहित ने एक हाथ से लपका गजब कैच 

ये नजारा 39वें ओवर में देखने को मिला। कुलदीप यादव ने लॉकी फर्ग्यूसन को इस ओवर की पांचवीं गेंद डाली तो बल्लेबाज ने इसे मिडविकेट के ऊपर से खेलने की कोशिश की, लेकिन बॉल उनके बल्ले पर ठीक से नहीं आई जिसकी वजह से वह चूक गए। जैसे ही बॉल हवा में उछली, कप्तान हरकत में आए और मिडविकेट के ऊपर से जाती गेंद को हवा में उछलकर एक हाथ से ऐसे लपका कि आलोचकों की बोलती बंद कर दी।

https://twitter.com/saurabhkr89/status/1617973093284327424

---विज्ञापन---

डेवोन कॉनवे को भी किया आउट

रोहित के शानदार कैच की वजह से फर्ग्यूसन को 7 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। इससे पहले रोहित ने न्यूजीलैंड के सबसे बड़े विकेट को कैच लपक कर आउट किया। शतक ठोक ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे डेवोन कॉनवे उमरान की गेंद पर चकमा खाए और बॉल को मिडविकेट से खेलने की कोशिश की, लेकिन यहां खड़े फील्डर रोहित शर्मा ने पैरों के बीच बॉल लपककर उन्हें पवेलियन रवाना कर दिया।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –IND vs NZ: Virat Kohli ने रच दिया इतिहास, सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ ऐसा करने वाले बन गए पहले भारतीय

बहरहाल, टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही वनडे में नंबर 1 टीम बनने का खिताब भी हासिल कर लिया। अब रोहित की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 जनवरी से तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी।

---विज्ञापन---

रोहित शर्मा का ये शानदार कैच देखने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 24, 2023 11:36 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola