Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज हेमिल्टन के सीडन पार्क में खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया वहीं भारतीय टीम की बैटिंग चल ही रही थी कि अचानक बारिश शुरू हो गई और मैच रुक गया और आखिरकार इसे रद्द करना पड़ा।
दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम में संजू सैमसन की जगह दीपक हुडा और शार्दुल ठाकुर की जगह दीपक चाहर खेल रहे हैं। वहीं न्यूजीलैंड की टीम में सिर्फ एक बदलाव हुआ है। एडम मिल्ने की जगह माइकल ब्रेसवेल खेल रहे हैं। ये मैच भारत के लिए करो या मरो का मैच था लेकिन बारिश के खलल के चलते ये पूरा नहीं हो पाया। जिसके बाद अब सीरीज का आखिरी मैच पर सब निर्भर है। अगर आखिरी मैच भारत जीत जाती है तो सीरीज टाई हो जाएगी। वहीं हार मिलने पर भारत ये गंवा देगी।
भारत की प्लेइंग XI: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुडा, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम लॉथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचले, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, माइकल ब्रेसवेल, मैट हैनरी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन।
पहले वनडे में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 307 रन का लक्ष्य रखा। जिसके बाद टॉम लाथम के नाबाद शतक और केन विलियम्सन की 94 रनों की पारी की बदौलत कीवी टीम ने यह मुकाबला आसानी से जीत लिया। इस मैच में भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने 80 रनों की पारी खेली इसके अलावा शिखर धवन और शुभमन गिल ने भी अर्धशतक जड़ा।
और पढ़िए – Dhoni vs Pandya: जब धोनी और पांड्या में लगी दौड़..किसने जीती 100 मीटर की रेस…देखें वीडियो
भारत का वनडे स्क्वॉड: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, उमरान मलिक, कुलदीप सेन।
न्यूजीलैंड का वनडे स्कवॉड: केन विलियमसन (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, फिन एलन, डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, टिम साउदी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।