---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs BAN: कमबख्त…सेंचुरी ठोकने के बाद विराट कोहली का डायलॉग वायरल, देखें वीडियो

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आखिरकार वनडे में शतक का सूखा खत्म कर दिया। विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को खेले गए मुकाबले में शानदार सेंचुरी जड़ी। उन्होंने 91 गेंदों में 11 चौके-2 छक्के ठोक कुल 113 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने तीनों फॉर्मेट में शतक के मामले में रिकी […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आखिरकार वनडे में शतक का सूखा खत्म कर दिया। विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को खेले गए मुकाबले में शानदार सेंचुरी जड़ी। उन्होंने 91 गेंदों में 11 चौके-2 छक्के ठोक कुल 113 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने तीनों फॉर्मेट में शतक के मामले में रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया। कोहली के नाम अब 72 शतक हो चुके हैं। वनडे में उनके नाम 44 शतक दर्ज हैं।

और पढ़िए PAK vs ENG: अबरार अहमद ने डेब्यू मैच में ही किया बड़ा धमाका…अश्विन-शमी को पीछे छोड़ा, जानें

---विज्ञापन---

तीन साल बाद आया शतक

जल्द ही वे वनडे में सचिन तेंदुलकर के 49 शतक का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। खास बात यह है कि ये कोहली का तीन साल में पहला शतक था। उनका आखिरी वनडे शतक वेस्ट इंडीज के खिलाफ 14 अगस्त 2019 को पोर्ट ऑफ स्पेन में आया था। इस मैच में उन्होंने 114 रन की नाबाद पारी खेली थी। विराट के लिए 2020-2021 में शतक का सूखा रहा, लेकिन करीब सवा तीन साल बाद उन्होंने इसे खत्म कर दिया।

https://twitter.com/Aaliya_Zain5/status/1601541763331522560

---विज्ञापन---

छक्का ठोक पूरा किया शतक

विराट ने अपना शतक छक्का ठोक पूरा किया। इसके बाद वे खास अंदाज में जश्न मनाते नजर आए। उन्होंने अपना बल्ला ऊपर किया और ईशान किशन को देखते हुए कहा- Three…years boss, कोहली कहना चाहते थे कि शतक लगाने में कमबख्त तीन साल लग गए…विराट ने इससे पहले इस साल अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में नाबाद 122 रन ठोक क्रिकेट करियर में सेंचुरी के मामले में तीन साल का सूखा खत्म किया था।

---विज्ञापन---
और पढ़िए PAK vs ENG: ‘चीते’ की रफ्तार से भागा फील्डर और लपक लिया खतरनाक कैच…देखकर हैरान रह गए Ben Stokes

ये रिकॉर्ड किया अपने नाम 

इससे पहले उन्होंने टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ ईडन गार्डंस में 22 नवंबर 2019 को शतक ठोका था, लेकिन जिस तरह विराट शनिवार को खेले गए वनडे में बांग्लादेश के खिलाफ नजर आए, उसने क्रिकेट के गलियारों में हाहाकार मचा दिया है। इसके साथ ही विराट ने ईशान के साथ मिलकर अपने नाम खास रिकॉर्ड दर्ज किया। भारत के लिए दूसरे विकेट के लिए सबसे ज्यादा पार्टनरशिप के रिकॉर्ड के मामले में वह चौथे नंबर पर पहुंच गए। विराट-ईशान ने दूसरे विकेट के लिए 290 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया। ये वनडे में चौथी सबसे बड़ी साझेदारी थी।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 10, 2022 07:23 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola