India vs Australia: फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की शानदार जीत, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 साल बाद जीती टी-20 सीरीज

India vs Australia 3rd T20I

India vs Australia 3rd T20I

India vs Australia 3rd T20I: टीम इंडिया ने तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। अपने घरेलू मैदानों पर यह टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 साल बाद कोई टी-20 सीरीज जीत है। सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली के तूफानी अर्धशतकों के दम पर टीम इंडिया ने यह जीत दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

तीसरे टी 20 मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी है। ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी कर रही है। यह मुकाबला सीरीज का फाइनल मुकाबला है। यही वजह है कि दोनों टीमें पूरा दम दिखाने में जुटी हैं। हैदराबाद में यह मुकाबला हो रहा है।

यहां देखें लेटेस्टस अपडेट

विराट कोहली लौटे पवेलियन, जीत के लिए 5 गेंद पर चाहिए 5 रन

विज्ञापन

जीत के लिए 12 गेंद पर 21 रनों की दरकार

विराट की शानदार फिफ्टी। 17 ओवर के बाद स्कोर 155/3 है। अब जीत के लिए 18 गेंद पर 32 रनों की दरकार है।

विज्ञापन
  • फिलहाल विराट कोहली और हार्दिक पंड्या क्रीज पर मौजूद हैं। 17 ओवर के बाद स्कोर 155/3 है। कोहली 38 बॉल में 50 रन बनाकर खेल रहे हैं।
  • विराट की शानदार फिफ्टी, जीत के लिए 20 गेंद पर 35 रनों की दरकार
  • विराट-सूर्या की धमाकेदार बल्लेबाजी, अब 41 गेंद में चाहिए 61 रन
  • विराट-सूर्या की धमाकेदार बल्लेबाजी, 10 ओवर के बाद स्कोर 91/2
  • क्रीज पर मौजूद विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव हैं। 9 ओवर के बाद स्कोर 81/2 हो गया है। कोहली 22 गेंद पर जहां 33 रनों पर खेल रहे हैं तो वहीं सूर्या 14 गेंद पर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।
  • टीम इंडिया को पहला झटका लगा है। केएल राहुल 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रीज पर हैं।

टीम इंडिया को मिला 187 रनों का टारगेट

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बैटिंग करने आई ऑस्ट्रेलिया ने तूफानी शुरुआत की और 6 ओवर में 62 रन बना दिए। लेकिन बाद में टीम इडिया के गेंदबाजों ने वापसी कराई और एक के बाद एक झटके लिए। लेकिन फिर मोर्चा टिम डेविड ने संभाला और टीम को 186 रनों तक पहुंचा दिया। मतबल अब टीम इंडिया को जीत के लिए 187 रन बनाने होंगे।

विज्ञापन

यहां देख सकते हैं मुकाबला?

तीसरा टी 20 मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकते हैं। लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार पर भी हो रही है।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन)

विज्ञापन

एरोन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, जोश इंगलिस, मैथ्यू वेड, डेनियल सैम्स, पैट कमिंस, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड

विज्ञापन

भारत (प्लेइंग इलेवन)

केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल

विज्ञापन
विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ