नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे और फाइनल टी 20 इंटरनेशनल मैच में भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने तबाही मचा दी। कोहली हैदराबाद में उसी रंग में नजर आए, जिस रंग में वे तीन साल पहले थे। इंग्लैंड के 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जब टीम इंडिया के ओपनर केएल राहुल और रोहित शर्मा आउट हो गए, तब कोहली और सूर्या ने जिम्मेदारी संभाली। कोहली और सूर्या ने 100 रन की पार्टनरशिप कर भारत को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया।

कोहली-सूर्या का धमाका

एक छोर से सूर्या तो दूसरे छोर से विराट कोहली ने बल्ले से आग लगा डाली। वही फुटवर्क, वही स्टाइल और वही खूबसूरत शॉट! कोहली ने वो दिखा दिया जिसे देखने हजारों दर्शक हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम पहुंचे थे। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी कर कई बार दर्शक दीर्घा में गेंद पहुंचा दी। हालांकि सूर्या 36 गेंदों में 69 रन की पारी खेलकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद भी कोहली का धमाका जारी रहा।

कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। उन्होंने 37 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के जड़कर अपना पचासा पूरा किया। उन्होंने टी 20 इंटरनेशनल में 33वां अर्धशतक जड़ा। कोहली लंबे इंतजार के बाद फॉर्म में लौटे हैं। फॉर्म में वापस आते ही वे लगभग हर मैच में बड़ा धमाका कर रहे हैं।

हैदराबाद में दूसरी बार तबाही
ये वही विराट कोहली हैं, जिन्होंने इसी मैदान पर तीन साल पहले वेस्ट इंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड चेज किया था। 2019 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टी 20 इंटरनेशनल में विराट ने 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्के ठोक नाबाद 94 रन जड़कर टीम इंडिया को धमाकेदार जीत दिलाई थी। कोहली ने एक बार फिर वो नजारा दिखा दिया। इस मैच में भारत को जीत दिलाने के बाद कोहली का ऑटोग्राफ सेलिब्रेशन वायरल हुआ था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ