हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hockey World Cup 2023: बेल्जियम ने की चैंपियन वाली शुरुआत, साउथ कोरिया को 5-0 से हराया

विज्ञापन

Hockey World Cup 2023: ओडिशा में खेले जा रहे हॉकी वर्ल्ड में डिफेंडिंग चैंपियन बेल्जियम ने जीत से आगाज कर दिया है। अपने पहले मैच में बेल्जियम ने साउथ कोरिया को 5-0 से हराया। बेल्जियम ने तीन फिल्ड गोल और दो पेनल्टी से गोल किए।

टीम के लिए हेंड्रिकक्स अलेक्जेंडर ने 30वें मिनट, Cosyns Tanguy ने 42वें मिनट, वैन ऑबेल फ्लोरेंट ने 49वें मिनट,डॉकिएर सेबस्टियन ने 51वें मिनट और डी स्लोवर आर्थर ने 57वें मिनट पर गोल किया। पहले हॉफ तक एक भी गोल नहीं हुआ था।

विज्ञापन

और पढ़िए –Hockey World Cup 2023: नीदरलैंड ने किया विजयी आगाज, मलेशिया को 4-0 से दी करारी मात

हॉफ टाइम तक नहीं हुआ गोल

पहले दो क्वार्टर के दौरान ज्यादातर समय तक बाल बेल्जियम के कंट्रोल में ही रही। बेल्जियम के खिलाड़ी कई बार साउथ कोरिया के डी तक पहुंचे लेकिन सामने वाली टीम का डिफेंस बहुत मजबूत रहा और गोल का मौका नहीं मिला। लेकिन तीसरे और चौथे क्वार्टर में बेल्जियम की टीम में दनादन गोल दागे।

विज्ञापन

नीदरलैंड ने किया विजयी आगाज

वहीं आज के दूसरे दिन दो मैच खत्म हो चुके हैं। पहले मैच में न्यूजीलैंड ने चिली को 4-1 से मात दी वहीं दूसरे मैच में वर्ल्ड नंबर 3 नीदरलैंड ने मलेशिया को 4-0 से मात दे दी। नीदरलैंड ने मैच में शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और मलेशिया को मौका भी नहीं दिया।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola