नई दिल्ली: शुभमन गिल ने आईपीएल में अपने बल्ले से आग लगा दी है। पिछले दो मैचों में दो शतक ठोककर वर्ल्ड क्रिकेट में तहलका मचा दिया है। उनकी बैटिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है। इस लिस्ट में पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह भी हैं। बेंगलुरु के खिलाफ शुभमन गिल की पारी के बाद युवी ने जमकर तारीफ की। साथ ही उन्होंने मुंबई इंडियंस से गिल को एक कार गिफ्ट करने की गुजारिश भी कर दी।
दरअसल, आरसीबी की हार ने मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ का रास्ता खोला। अगर आरसीबी रविवार को गुजरात से जीत जाती, तो मुंबई का पत्ता कट जाता। यही वजह है कि युवी मुंबई से गिल को गिफ्ट देने की मांग कर रहे हैं। युवराज सिंह ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि मुंबई को शुभमन को एक कार गिफ्ट करनी चाहिए।
आईपीएल 2023 के आखिरी लीग मैच में विराट कोहली के शानदार शतक के बदौलत बेंगलुरु ने 20 ओवर में 197 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में गुजरात टाइटंस ने 19.1 ओवर में ही टारगेट चेस कर लिया। गिल ने नाबाद 104 रनों की पारी खेली। उनकी इस इनिंग की क्रिकेट जगत में खूब चर्चा है। IPL के इतिहास में पहली बार एक दिन में तीन शतक आए हैं। इस मुकाबले में शुभमन गिल और विराट कोहली ने सेंचुरी जमाई, जबकि मुंबई-हैदराबाद मैच में कैमरून ग्रीन के बल्ले से सेंचुरी आई।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करेंगे उद्घाटन
73 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, दोनों सदनों में आएगा अभिनंदन प्रस्ताव
206 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
309 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
332 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
368 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
380 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
399 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
399 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
406 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
417 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines