नई दिल्ली: क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जीना रोड्रिगेज से अलग होने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ये कपल अब शादी भी नहीं करेगा। हाल ही में फुटबॉल स्टार और उनकी प्रेमिका के बारे में एक पत्रकार ने चौंकाने वाले दावे करते हुए कहा है कि यह जोड़ी संभवतः टूट जाएगी। दोनों करीब सात साल से रिलेशन में हैं। जॉर्जीना को रियाद में एक शॉपिंग सेंटर में अकेले वक्त बिताते हुए भी देखा गया। रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड जॉर्जीना स्पेनिश मॉडल हैं, हालांकि इससे पहले वह आर्थिक रूप से काफी कमजोर रही थीं। उनके पूर्व बॉयफ्रेंड के बारे में भी कई खुलासे हो चुके हैं।
कभी प्रचार हासिल करने की कोशिश नहीं की
एक रिपोर्ट में सामने आया है कि जॉर्जीना के पूर्व प्रेमी ने उनकी कठिन समय में मदद की थी। हालांकि ये बॉयफ्रेंड अपनी पहचान गुप्त रखना पसंद करता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पूर्व बॉयफ्रेंड आर्थिक रूप से संपन्न था। उनका रिश्ता तब तक जारी रहा जब तक क्रिस्टियानो रोनाल्डो रोड्रिगेज के जीवन में नहीं आए। हालांकि इस शख्स ने कभी भी जॉर्जीना के जरिए प्रचार हासिल करने की कोशिश नहीं की।
और पढ़िए – IPL 2023 Orange Cap: ऑरेंज कैप की रेस इन खिलाड़ियों का जलवा, देखें कौन है नंबर 1 बल्लेबाज
हर महीने 2,000 यूरो देता था
ये शख्स लंदन में रहता था, जहां रोड्रिगेज अक्सर जाती थीं। ये भी सामने आया है कि कथित तौर पर बॉयफ्रेंड जॉर्जीना को निजी खर्चों के लिए हर महीने 2,000 यूरो (1.80 लाख) देता था। रोड्रिग्ज ने इस पैसे को लॉकर में रखा था, जिससे पता चलता है कि वे आर्थिक रूप से संघर्ष करती रहीं। पूर्व प्रेमी ने जॉर्जीना की इस कदर मदद की कि 2019 में अर्जेंटीना में अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उसने जॉर्जीना और उसकी बहन इवाना के लिए हवाई जहाज के टिकट खरीदकर दिए थे। खास बात यह है कि उस समय जॉर्जीना पहले से ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ रिश्ते में थी।
और पढ़िए – DC vs SRH: क्या दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 में पृथ्वी शॉ को मिलेगी जगह? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी भविष्यवाणी
हाई-प्रोफाइल कपल के बीच तनाव
पुर्तगाली पत्रकार डेनियल नैसिमेंटो ने यह दावा करके विवाद खड़ा कर दिया है कि अल-नासर के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो कथित तौर पर अपनी प्रेमिका जॉर्जीना रोड्रिग्ज से नाखुश हैं। नैसिमेंटो का कहना है कि रोनाल्डो रोड्रिग्ज की प्रसिद्धि और उनकी हैसियत ऊंची होने के बाद तंग आ चुके हैं। पत्रकार का आरोप है कि जॉर्जीना ने फालतू खर्च करने की आदत विकसित कर ली है, वह रियाद में शॉपिंग सेंटरों में अक्सर अपना दिन बिताती है। नैसिमेंटो के अनुसार, इस तरह के व्यवहार से हाई-प्रोफाइल कपल के बीच तनाव पैदा हो गया है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines