IPL 2023 Orange Cap: ऑरेंज कैप की रेस इन खिलाड़ियों का जलवा, देखें कौन है नंबर 1 बल्लेबाज
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Orange Cap
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Orange Cap
IPL 2023 Orange Cap: आईपीएल 2023 का रोमांच जारी है। अब तक कुल 33 मैचों के बाद ऑरेंज कैप की रेस में सीनियर खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिल रहा है। इस सीजन आरसीबी के लिए फॉफ डु प्लेसिस के बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं। फॉफ डुप्लेसिस ने खेले गए अब तक 7 मैचों में 405 रन बनाए हैं। इस रेस में वह नंबर 1 पर काबिज हैं।
ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर सीएसके के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे मौजूद हैं, जिन्होंने 7 मैचों में 314 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर का नाम है, जिन्होंने 6 मैचों में 285 रन बनाए हैं।
IPL 2023 Orange Cap
405-रन, फॉफ डुप्लेसिस (RCB), मैच 7
314 रन, डेवोन कॉन्वे (csk) मैच 7
285 रन, डेविड वॉर्नर (DC), मैच 6
279 रन, विराट कोहली (RCB) मैच 7
270 रन, ऋतुराज गायकवाड़ (CSK) मैच 7
ऑरेंज कैप आईपीएल में दिया जाने वाले एक अवार्ड है। यह उस खिलाड़ी को दिया जाता है तो पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाता है। सबसे पहले ये पुरस्कार Shaun Marsh ने जीता था, जो साल 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे।
पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। बटलर ने 17 मुकाबलों में 149.05 की स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए थे। उन्होंने 4 शतक और चार अर्धशतक लगाए थे। इस बार भी अगर बटलर अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो वो ऑरेंज कैप के हकदार बन सकते हैं। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन कब्जा जमाता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: