---विज्ञापन---

स्पोर्ट्स

FIFA World Cup 2022: मोरक्को ने कनाडा को रौंद रच दिया इतिहास, वर्ल्ड नंबर 2 बेल्जियम बाहर

नई दिल्ली: FIFA वर्ल्ड कप में कई टीमें अपने प्रदर्शन से इतिहास रचती नजर आ रही हैं। एक ऐसा ही कारनामा मोरक्को और कनाडा के बीच गुरुवार को ग्रुप एफ के मुकाबले में सामने आया। मोरक्को ने कनाडा को 2-1 से शिकस्त देकर न केवल कनाडा को बाहर कर दिया, बल्कि अपने ग्रुप में टॉप […]

नई दिल्ली: FIFA वर्ल्ड कप में कई टीमें अपने प्रदर्शन से इतिहास रचती नजर आ रही हैं। एक ऐसा ही कारनामा मोरक्को और कनाडा के बीच गुरुवार को ग्रुप एफ के मुकाबले में सामने आया। मोरक्को ने कनाडा को 2-1 से शिकस्त देकर न केवल कनाडा को बाहर कर दिया, बल्कि अपने ग्रुप में टॉप पर आकर टीम ग्रुप 16 के लिए भी क्वालिफाई कर गई। इसके साथ ही मोरक्को ने इतिहास रच दिया।

बनी पहली अफ्रीकी टीम

वह अपने ग्रुप को जीतने वाली पहली अफ्रीकी टीम बन गई। मोरक्को ने अपने ग्रुप में तीन में से दो मुकाबले जीते और एक मैच ड्रॉ रहा। जबकि क्रोएशिया ने भी तीन में से एक मुकाबला जीतकर और दो में ड्रॉ कर टॉप 16 का टिकट कटा लिया है।

---विज्ञापन---

FIFA World Cup 2022: पैरों के बीच घुमाई बॉल और दाग दिया शानदार गोल, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

कांटे की टक्कर

मोरक्को और कनाडा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मोरक्को के लिए शानदार शुरुआत करते हुए हाकिम जीयेच ने चौथे ही मिनट में गोल दाग अपने मंसूबे जता दिए। इसके बाद यूसुफ एन नेसरी ने 23 वें मिनट में अगला गोल दाग टीम को 2-0 से आगे कर दिया।

FIFA वर्ल्ड कप के बाद रोनाल्डो हर साल कमाएंगे इतने करोड़, Al Nassr से चल रही है बातचीत

---विज्ञापन---

वर्ल्ड नंबर 2 बेल्जियम बाहर

हावी हो रही मोरक्को से एक गलती भी हुई। मोरक्को के फुटबॉलर नायेफ एगर्ड ने 40 वें मिनट में आत्मघाती गोल दाग दिया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला चलता रहा, लेकिन पहले हाफ के बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। इस तरह मोरक्को ने कनाडा को शिकस्त देकर इतिहास रच दिया। वहीं दूसरी ओर क्रोएशिया और बेल्जियम के बीच खेला गया मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। इसी के साथ दुनिया की नंबर-2 टीम बेल्जियम बाहर हो गई। जबकि क्रोएशिया ने नॉकआउट राउंड में एंट्री की है।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 01, 2022 11:23 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola