FIFA World Cup 2022: पैरों के बीच घुमाई बॉल और दाग दिया शानदार गोल, देखें वीडियो

FIFA World Cup 2022 australia vs denmark mathew leckie

FIFA World Cup 2022 australia vs denmark mathew leckie

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड का रोमांच चरम पर है। बुधवार को ऑस्ट्रेलिया-डेनमार्क के बीच खेले गए डी ग्रुप के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के फुटबॉलर मैथ्यू लेकी ने गदर मचा दिया। ऑस्ट्रेलिया के खेमे से पास हुई बॉल को लेकर दौड़े लेकी ने विपक्षी टीम के फुटबॉलर्स को कोई मौका नहीं दिया और उन्हें छकाते हुए शानदार गोल दाग दिया। ये नजारा 60 वें मिनट में देखा गया।

विज्ञापन

लेकी ने दागा शानदार गोल

जैसे ही लेकी के पास बॉल आई वह उसे लेकर दौड़े, जब वह डेनमार्क के गोलपोस्ट की ओर दौड़े तो डेनमार्क टीम के खिलाड़ी ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन लेकी ने अपने पैरों के बीच बॉल घुमा डाली और जैसे ही उन्हें मौका मिला, उन्हें बाएं पैर से ऐसा गोल दागा कि गोलकीपर भी गच्चा खा गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

और पढ़िए –  कोडी गक्पो ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, नीदरलैंड ने कतर को शिकस्त देकर किया टूर्नामेंट से बाहर

बेकार गई गोलकीपर की डाइव

गोलकीपर की डाइव बेकार गई और बॉल सीधा नेट में जा टकराई। इस ओपनिंग गोल के साथ लेकी ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से बढ़त दिला दी। हालांकि इसके बाद भी दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला चलता रहा, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और ऑस्ट्रेलिया ने नॉकआउट में जाने के लिए ये मुकाबला 1-0 से जीत लिया। खास बात यह है कि डेनमार्क शॉट, पासेज, पजेशन और पास एक्यूरेसी में आगे रही, लेकिन वह गोल कर पाने में सफल नहीं हो सकी।

विज्ञापन

https://twitter.com/JioCinema/status/1597998340117237760

विज्ञापन

16 साल बाद ऑस्ट्रेलिया नॉकआउट में

2006 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया विश्व कप के नॉकआउट चरण में पहुंच गई है। इस जीत के हीरो मैथ्यू लेकी रहे। सिडनी में सुबह 4 बजे जश्न शुरू हो गया। ऑस्ट्रेलिया के फैंस ने कहा- निश्चित रूप से कोई भी सोने नहीं जा रहा है… या कल काम पर नहीं जा रहा है!

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ