FIFA World Cup 2022: कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में राउंड ऑफ 16 का दौर जारी है। इसमें हर रोज दमदार मैच देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार देर रात को इंग्लैंड और सेनेगल के बीच मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सेनेगल को 3-0 से मात दे दी। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है और अब उसका अगला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस से होगा।
इंग्लैंड ने शुरुआत से ही बनाए रखा दबदबा
इस मैच में इंग्लैंड ने शुरुआत से ही सेनेगल पर अपना दबदबा बनाए रखा था। इंग्लैंड के लिए अनुभवी जॉर्डन हेंडरसन ने पहला गोल किया। उन्होंने जूड बेलिंघम के पास पर 38वें मिनट में टीम के लिए पहला गोल किया। जिसके बाद हॉफ टाइम समाप्त होने ही वाला था कि टीम के स्टार खिलाड़ी हेरी केन ने भी बॉल को तेज रफ्तार से मारकर तूफानी गोल कर दिया और हाफ टाइम तक 2-0 की बढ़त बना ली।
साउथ अफ्रीका की चैंपियन टीम सेनेगल के खिलाफ हाफटाइम के बाद भी इंग्लैंड ने अटैक जारी रखा और 57वें मिनट में बुकायो साका ने फिल फोडेन के पास पर इंग्लैंड के लिए तीसरा गोल किया। इस वर्ल्ड कप में साका का यह तीसरा गोल है. इस तरह इंग्लैंड टीम ने 3-0 से मैच जीत लिया।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे एम्बाप्पे, ये खिलाड़ी रह गए पीछे
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: 23 साल के एम्बाप्पे का हाहाकार, रोनाल्डो पीछे छोड़ इस स्टार फुटबॉलर के बराबर पहुंचे
10वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची इंग्लैंड
इंग्लैंड की टीम इस जीत के साथ विश्व कप इतिहास में 10वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। पिछली बार रूस में हुए विश्व कप में वह चौथे स्थान पर रहा था। इंग्लैंड इससे पहले 1954, 1962, 1966, 1970, 1986, 1990, 2002, 2006 और 2018 में क्वार्टर फाइनल में पहुंचा था।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022 से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
14 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
108 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
242 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
345 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
367 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
403 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
416 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
434 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
435 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
442 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines