---विज्ञापन---

FIFA World Cup 2022: 23 साल के एम्बाप्पे का हाहाकार, रोनाल्डो पीछे छोड़ इस स्टार फुटबॉलर के बराबर पहुंचे

नई दिल्ली: फ्रांस के फारवर्ड प्लेयर केलियन एम्बाप्पे ने रविवार को पोलैंड के खिलाफ खेले गए नॉकआउट मुकाबले में अपने दमदार प्रदर्शन से दंग कर दिया। एम्बापे ने दो गोल दागे और इसी के साथ उन्होंने पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पीछे छोड़ दिया। एम्बाप्पे ने विश्व कप गोल्स के मामले में क्रिस्टियानो […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: फ्रांस के फारवर्ड प्लेयर केलियन एम्बाप्पे ने रविवार को पोलैंड के खिलाफ खेले गए नॉकआउट मुकाबले में अपने दमदार प्रदर्शन से दंग कर दिया। एम्बापे ने दो गोल दागे और इसी के साथ उन्होंने पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पीछे छोड़ दिया। एम्बाप्पे ने विश्व कप गोल्स के मामले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पीछे छोड़ लियोनेल मेसी के 9 गोलों की बराबरी कर ली। फीफा विश्व कप कतर 2022 के 16 मुकाबलों के दौर में फ्रांस ने पोलैंड पर 3-1 से शानदार जीत दर्ज की।

और पढ़िए FIFA World Cup 2022: हवा को चीर Memphis Depay ने दागा तूफानी गोल, गोलकीपर रह गया दंग, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

90 वें मिनट के बाद रोनाल्डो को छोड़ा पीछे 

23 वर्षीय एम्बाप्पे ने 74वें मिनट में गोल कर पुर्तगाल के रोनाल्डो के 8 विश्व कप गोल के रिकॉर्ड की बराबरी की। अतिरिक्त समय के पहले मिनट में उन्होंने रोनाल्डो को पछाड़ने के लिए एक और गोल किया और अर्जेंटीना के कप्तान मेसी की बराबरी की। एम्बाप्पे ने 2018 में अपने पहले विश्व कप में चार गोल किए थे।

---विज्ञापन---

19 साल की उम्र में दागा पहला विश्व कप गोल 

फ्रांस ने रूस में उस वक्त वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। उस टूर्नामेंट में पेरू के खिलाफ उनके पहले गोल ने उन्हें 19 साल की उम्र में विश्व कप इतिहास में सबसे कम उम्र का फ्रेंच गोल करने वाला खिलाड़ी बना दिया था। एम्बाप्पे ने इस विश्व कप में चार साल पहले के अपने चार गोलों की संख्या को पार कर लिया है, जिससे वह गोल्डन बूट के लिए लीडरबोर्ड के शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

और पढ़िए FIFA World Cup 2022: एम्बापे ने बुलेट की रफ्तार से दागे 2 गोल, पोलैंड को रौंद क्वार्टरफाइनल में पहुंचा फ्रांस

---विज्ञापन---

विश्व कप में चार या अधिक गोल वाले पहले फ्रांसीसी खिलाड़ी

एम्बाप्पे कई विश्व कप में चार या अधिक गोल करने वाले पहले फ्रांसीसी खिलाड़ी भी हैं। 23 साल और 349 दिनों की उम्र में वह ब्राजील के दिग्गज पेले (1958 में 17 साल 249 दिन) के बाद विश्व कप नॉकआउट चरणों में पांच गोल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी हैं। एम्बाप्पे ने कतर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ग्रुप मैच में गोल कर अपना खाता खोला था। विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजे के नाम दर्ज हैं। उन्होंने चार वर्ल्ड कप खेले और 24 मैचों में 16 गोल दागे।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

और पढ़िए FIFA World Cup 2022 से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 04, 2022 11:42 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola