हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

FA Cup: मैनचेस्टर सिटी ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को दी शिकस्त, 4 साल बाद एफए कप पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
FA Cup Final 2023

नई दिल्ली: मैनचेस्टर सिटी ने शनिवार को वेम्बली स्टेडियम में एफए कप फाइनल में प्रतिद्वंद्वी मैनचेस्टर यूनाइटेड को 2-1 के स्कोर से हराकर एफए कप पर कब्जा जमा लिया। इल्के गुंडोगन ने सिटी के लिए गोल कर स्कोर की शुरुआत की, उन्होंने किक-ऑफ के 16 सेकंड बाद ही दाहिने पैर से शानदार वॉली बनाई। इसके बाद यूनाइटेड के ब्रूनो फर्नांडीस ने 33वें मिनट में पेनल्टी स्पॉट से स्कोर की बराबरी की।

हालांकि, 51 मिनट पर बॉक्स के बाहर से गुंडोगन की वॉली ने सिटी को एक बार फिर आगे कर दिया। यूनाइटेड के 40% पजेशन और टार्गेट पर सिर्फ एक शॉट की तुलना में सिटी ने 60% पजेशन और लक्ष्य पर पांच शॉट के साथ खेल के बड़े हिस्से पर अपना दबदबा बनाया।

सातवां एफए कप खिताब जीता

सिटी ने अपना सातवां एफए कप खिताब जीता है। उनकी आखिरी खिताबी जीत 2019 में आई थी, जब उन्होंने वाटफोर्ड को 6 गोल से हराया था। कप के फाइनल में यूनाइटेड की आखिरी उपस्थिति 2018 में चेल्सी के खिलाफ थी जिसमें वे 1-0 से हार गए थे। आर्सेनल टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अधिक FA Cup खिताब (14) वाला क्लब है, वहीं मैन यूडीटी 12 खिताबों के साथ दूसरे स्थान पर है।

विज्ञापन

तीसरे खिताब से एक कदम दूर 

एफए कप की जीत के साथ मैन सिटी 2023 कम्यूनिटी शील्ड में प्रीमियर लीग (पीएल) के उपविजेता आर्सेनल से भिड़ेगा। यूनाइटेड टूर्नामेंट के फाइनल में 9 हार के साथ सबसे अधिक हार वाला क्लब भी है। सिटी पहले ही पीएल और एफए कप जीत चुका है, क्लब के इतिहास में पहली बार तिहरा खिताब पूरा करने से सिर्फ यूईएफए चैंपियंस लीग (यूसीएल) से दूर है। UCL फाइनल 10 जून को इस्तांबुल के अतातुर्क ओलंपिक स्टेडियम में इंटर मिलान और मैन सिटी के बीच खेला जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola