हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ENG vs AFG: 'अद्धभुत कैच' आदिल रशीद ने जीता सभी का दिल...उलटी दिशा में बॉल पर झपटे और लूट ली महफिल, देखें Video

विज्ञापन

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप में आज कुछ अदभुत कैच पकड़े गए। ऐसे कैच जिसे बार-बार देखने का मन करे। इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 112 रन बनाए। इस मैच सभी अफगानिस्तान के बैटर कैच आउट हुए। सैम करन ने 5 विकेट लिए। आदिल रशीद ने गजब का कैच पकड़ा।

आदिल रशीद ने पीछे भागते हुए बैलेंस बनाकर कैच पकड़ा। ये कैच कमाल का था। इस कैच को टूर्नामेंट का बेस्ट कैच माना जा रहा है। बेन स्टोक्स की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में नजीबुल्लाह गेंद हवा में मार बैठे। आदिल रशीद भागते हुए छलांग लगाकर गेंद को दोनों हाथे से लपक लिया। उनका कैच देख इंग्लैंड के सारे खिलाड़ी हैरान रह गए।

सैम करन ने लिए पांच विकेट

विज्ञापन

सैम करन ने अपनी गेंदबाजी से महफिर लूट ली। महज 10 रन देकर 5 विकेट चटकाए और ऐसा प्रदर्शन कर दिया जिसे हमेशा ही याद रखा जाएगा। इंग्लैंड के टी20 क्रिकेट इतिहास में इस 24 साल के गेंदबाज का नाम दर्ज हो गया है। 3.4 ओवर की गेंदबाजी में सैन ने 10 रन देकर 5 विकेट चटकाए। इसी के साथ वह इस फॉर्मेट में टीम की तरफ से पहले 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): हजरतुल्लाह जजई, रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, उस्मान गनी, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद मलिक, फजलहक फारूकी।

विज्ञापन

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), एलेक्स हेल्स, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola