नई दिल्ली: बांद्रा पुलिस ने क्रिकेटर विनोद कांबली पर कथित तौर पर शराब के नशे में अपनी पत्नी एंड्रिया को उनके दो बच्चों के सामने मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की मुश्किलें फिर बढ़ गई है उनके खिलाफ उनकी पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
कुकिंग पैन से मारा
पत्नी का आरोप है कि विनोद कांबली ने नशे में उनपर कुकिंग पैन का हैंडल फेंक दिया, जिसकी वजह से उनके सिर में चोट लगी। बांद्रा पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर रात एंड्रिया के संपर्क करने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने कहा कि एंड्रिया ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि कांबली बांद्रा रिक्लेमेशन में जेडब्ल्यूएल कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में अपने फ्लैट में शराब पी रहे थे और कथित रूप से अपमानजनक और हिंसक हो गए।
शिकायतकर्ता ने कहा है कि कांबली ने खाना पकाने के तवे का टूटा हुआ हैंडल उस पर फेंका, जिससे उसके सिर में चोटें आईं। उसने उसे बल्ले से मारने की भी कोशिश की। एंड्रिया ने बाद में बांद्रा के भाभा अस्पताल में इलाज कराया और फिर पुलिस स्टेशन गई, जहां उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया और मेडिकल रिपोर्ट की एक प्रति भी जमा की।
और पढ़िए – Ashwin ऑस्ट्रेलिया टीम के दिमाग में घुस गए हैं…इस दिग्गज ने लिए कंगारू टीम के मजे
विवादों से पुराना नाता
शराब के नशे में अपनी पत्नी से मारपीट करने वाले विनोद कांबली को इससे पहले बीते साल फरवरी में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. तब उन्होंने शराब के नशे में ही अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी थी। विनोद कांबली 17 टेस्ट में, पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने 54.20 की औसत से 1,084 रन बनाए। कांबली ने 104 एकदिवसीय मैचों में 32.59 की औसत से 2,477 रन बनाए। उन्होंने अपने छोटे से टेस्ट करियर में दो दोहरे शतक भी जड़े।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines