2007 में World Cup टीम में शामिल थे यह 2 खिलाड़ी, अब 2022 के वर्ल्ड कप में भी मचाएंगे धमाल...एक तो जबरदस्त फॉर्म में है

Dinesh karthik and rohit sharma

Dinesh karthik and rohit sharma

नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया जा चुका है। इस टीम में 2 ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जो 15 साल पहले हुए पहले टी 20 विश्वकप में खेल चुके हैं। इस बार आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज ऑस्ट्रेलिया में अगले महीने अक्टूबर से होना है। इस बड़े टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई ने एशिया कप में शामिल खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए अधिकांश प्लेयर्स को वर्ल्ड कप की टीम में शामिल किया है।

विज्ञापन

रोहित और कार्तिक 15 साल बाद भी खेलते आएंगे नजर

साल 2007 की भारतीय टीम में रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक शामिल थे। ये दोनों ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी 20 वर्ल्ड कप में भी खेलते दिखाई देंगे। 15 साल गुजर जाने के बावजूद भी इन दोनों ही खिलाड़ियों के खेलने के तरीके में कुछ ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिले हैं। इन दोनों में अभी भी वह जज्बा और गजब का फॉर्म दिखता है। खास बात ये है कि डीके इस बार फिनिशर के रोल में होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

रोहित संभालेंगे कमान, कार्तिक निभाएंगे फिनिशर का रोल

वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम इंडिया में रोहित शर्मा के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी हो, क्योंकि वह टीम को लीड कर रहे हैं। उन्हें बेहतर कप्तानी के साथ टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने की चुनौती होगी। वहीं दिनेश कार्तिक पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बाद टीम के नए फिनिशर के रोल में दिखाई देंगे। डीके ने साल 2022 में खेले गए आईपीएल में आरसीबी के लिए कई मैच जिताए हैं और शानदार फिनिश दिया था। हाल के कुछ महीनों में डीके ने टीम इंडिया के लिए भी आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाए हैं।

विज्ञापन

टी20 विश्वकप 2022 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह। स्टैंडबाय खिलाड़ी – मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर

विज्ञापन

पहले 20 वर्ल्ड कप में ऐसी थी भारतीय टीम

एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), युवराज सिंह (उपकप्तान), अजीत अगरकर, पीयूष चावला, गौतम गंभीर, हरभजन सिंह, जोगिंदर शर्मा, दिनेश कार्तिक, यूसुफ पठान, इरफान पठान, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, आरपी सिंह, एस. श्रीसंत, रॉबिन उथप्पा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ