विराट कोहली से कहा था 'मैं वर्ल्ड कप खेलना चाहता हूं' अब सलेक्ट हुआ तो इमोशनल हो गया ये दिग्गज...

Dinesh Karthik gets emotional

Dinesh Karthik gets emotional

नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम इंडिया का ऐलान सोमवार को हो गया है। 15 सदस्यीय टीम की कमान रोहित शर्मा को सौंपी गई है, जबकि दिनेश कार्तिक को भी वर्ल्ड कप की टीम में चुना गया है। दिनेश कार्तिक का हालिया फॉर्म जबरदस्त है। आईपीएल 2022 में उन्होंने जो फॉर्म पकड़ी थी वो अब तक जारी है। इस बीच उन्होंने आरसीबी और टीम इंडिया के लिए कई मैच भी फिनिश किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

37 साल के दिनेश कार्तिक अपने करियर के आखिरी दौर में एक विश्वकप खेलना चाहते थे। ऐसे में जब टी20 विश्वकप 2022 के लिए भारतीय टीम में उनका चयन हुआ तो वह भावुक हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें लिखा कि ‘सपना पूरा हुआ’। हाल ही में डीके एशिया कप में भी खेलते हुए नजर आए थे। हालांकि उन्हें बल्लेबाजी के ज्यादा मौके नहीं मिले।

विज्ञापन

दिनेश कार्तिक का क्रिकेट करियर

दिनेश कार्तिक ने अपने करियर में अब तक 26 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 25.00 की औसत से 1025 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 49.27 रहा। टेस्ट में वह 7 अर्धशतक और 1 शतक लगा चुके हैं। वहीं 94 वनडे में उन्होंने 30.20 की औसत और 73.24 के स्ट्राइक रेट से 1752 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 9 अर्धशतक जड़े हैं।

50 टी20 इंटरनेशनल खेले चुके हैं दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक ने 50 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 28.19 की औसत और 139.95 के स्ट्राइक रेट से 592 रन बनाए हैं। उन्होंने टी20 अब तक सिर्फ 1 अर्धशतक ही लगाया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

आईपीएल 2022 के दौरान कहा था- मैं वर्ल्ड कप खेलना चाहता हूं

आईपीएल 2022 में दिनेश कार्तिक जबरदस्त फॉर्म में थे। आरसीबी ने कार्तिक को मेगा ऑक्शन में 5.50 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा था। टूर्नामेंट में उन्होंने 16 मैच खेले और 55.00 की औसत और 183.33 के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए थे। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 66 रन रहा था। आईपीएल के एक मैच के बाद विराट कोहली ने डीके का इंटरव्यू किया था,’ तब उन्होंने कहा था कि मैं वर्ल्ड कप का हिस्सा बनना चाहता हूं’।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ